---Advertisement---

“किसी सिंधिया की जरुरत नहीं” Kamal Nath ने तंज कस किया पलटवार

Kamal Nath on Scindia: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शुक्रवार को देश के केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर तंज कसते हुए कहा कि कहा कि कांग्रेस को अब किसी ज्योतिरादित्य सिंधिया की आवश्यकता नहीं। ये भी पढ़ें: भू-अधिकार अभियान को बना हथियार, चुनाव में भुनाएगी Shivraj सरकार – 22 जनवरी सिंगरौली ...

Read more

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: जनवरी 21, 2023 5:42 अपराह्न | Updated: जनवरी 21, 2023 7:14 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Kamal Nath on Scindia: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शुक्रवार को देश के केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर तंज कसते हुए कहा कि कहा कि कांग्रेस को अब किसी ज्योतिरादित्य सिंधिया की आवश्यकता नहीं।

ये भी पढ़ें: भू-अधिकार अभियान को बना हथियार, चुनाव में भुनाएगी Shivraj सरकार – 22 जनवरी सिंगरौली रोड शो में होंगे रक्षामंत्री Rajnath singh

पूर्व सीएम का सिंधिया पर तंज

राज्य के पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने पूर्व कांग्रेसी और वर्तमान में केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर तंज कसते हुए कहा कि अब वो दिन लद गये जब ग्वालियर तथा मुरैना को कांग्रेस को गढ़ माना जाता था। मेरा यह मानना है कि प्रत्येक व्यक्ति की एक सोच होती है। कभी ग्वालियर और मुरैना को सिंधिया परिवार का गढ़ माना जाता था। इसके पश्चात भी नगर  निगम चुनावों में विजय नहीं प्राप्त कर सके।

वास्तव में पूर्व सीएम कमलनाथ पत्रकारों के एक प्रश्न का उत्तर दे रहे थे। जिसमें पूछा गया कि क्या कांग्रेस को सिंधिया की आवश्यकता की अनुभूति होती है ? उन्होंने तत्क्षण पलटवार करते हुए कहा कि “कि अब कांग्रेस को चुनाव जीतने के लिए किसी सिंधिया की जरुरत नहीं है,वो दिन गये जब ये माना जाता था कि ये कांग्रेस का इलाका है और ये कांग्रेस का इलाका, अब हर आदमी की अपनी एक सोच है”

जानें किस बात का किया पलटवार

आपको बता दें विगत विधान सभा चुनावों में कांग्रेस ने भाजपा को बड़े ही निकट संघर्ष में हरा दिया था। जिसके कारण सत्ता संघर्ष में कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया के मध्य राजनीतिक महत्वाकांक्षा की आंतरिक संघर्ष में सत्ता कमलनाथ के हाथ लग गयी। जिसके दुष्परिणाम स्वरुप 15 माह के अंतराल में ही कमलनाथ सरकार गिर गई। ज्योतिरादित्य अपने 22 समर्थक विधायकों के साथ भाजपा में सम्मिलित हो गये। फलस्वरुप मध्य प्रदेश में पुनः शिवराज सिंह चौहान की सरकार बन गई।

इसी क्रम में बुधवार को सिंधिया समर्थक मंत्री महेन्द्र सिंह सिसोदिया ने कांग्रेस समर्थकों पर दबाब बनाते हुए भाजपा में सम्मिलित होने का प्रलोभन दिया था अन्यथा उनके घरों पर बुलडोजर तक चल जाने की चेतावनी दी थी।

ये भी पढ़ें: BBC की PM Modi पर बनी Documentry INDIA: The Modi Question से भारत से ब्रिटेन तक मचा घमासान, विदेश मंत्रालय ने जारी किया वक्तव्य

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026