---Advertisement---

क्यों 3, 12 और 26 फरवरी इस Maha Kumbh 2025 में है शुभ, यहां जाने

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ 2025 में कुल 6 अमृत स्नान होंगे। जिसमें से तीन महास्नान का समय पहले ही बीत चुका है। इस साल के महाकुंभ में अब सिर्फ तीन महास्नान बचे हैं। इनमें एक अमृत स्नान भी शामिल है। जो बसंत पंचमी के दिन होगा।

Avatar of Rupesh Ranjan

By: Rupesh Ranjan

Published: जनवरी 31, 2025 11:50 अपराह्न | Updated: फ़रवरी 1, 2025 12:06 अपराह्न

Maha Kumbh 2025
Follow Us
---Advertisement---

Maha Kumbh 2025: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में इन दिनों महाकुंभ मेले का आयोजन किया गया है। जो 26 फरवरी तक चलेगा। हिंदू धर्म में महाकुंभ मेले को सबसे बड़े और पवित्र समारोहों में से एक माना जाता है। कुंभ मेले का आयोजन हर बारह साल में एक बार किया जाता है। इस साल यानी 2025 में तीर्थराज में 144 साल बाद Maha Kumbh 2025 का आयोजन किया गया है। धर्मगुरुओं के अनुसार कुंभ का आयोजन उन स्थानों पर किया जाता है, जहां समुद्र मंथन के दौरान अमृत कलश से अमृत की बूंदें गिरी थीं।

जानकारी हो कि कुंभ का आयोजन कई शहरों में किया जाता है। इनमें हरिद्वार, नासिक, उज्जैन और प्रयागराज शामिल हैं। लेकिन धार्मिक शास्त्रों के अनुसार Maha Kumbh का आयोजन सिर्फ प्रयागराज में ही हो सकता है। इसकी पुष्टि प्राचीन शिलालेखों में होती है। जिसमें महाकुंभ का उल्लेख शामिल है। वहीं पद्म पुराण, भविष्य पुराण, शिव पुराण, मत्स्य पुराण समेत लगभग सभी पुराणों में समुद्र मंथन के बारे में विस्तृत वर्णन दिया गया है।

Maha Kumbh 2025 में आखिरी Amrit Snan तारीख

आपको बता दें कि प्रयागराज में आयोजित Maha Kumbh 2025 में अमृत स्नान का हिंदू धर्म शास्त्रों में विशेष महत्व है। कहा जाता है कि संगम नदी में अमृत स्नान करने से पुण्य मिलता है और सभी पापों से मुक्ति मिलती है। इसलिए महाकुंभ में अब तक पिछले अमृत स्नानों के दिन लाखों की भीड़ उमड़ी थी। महाकुंभ मेले का लगभग आधा समय बीत चुका है।

ऐसे में जो श्रद्धालु विभिन्न कारणों से महाकुंभ में अमृत स्नान नहीं कर पाए हैं, उनके लिए अभी तीन महास्नान बाकी हैं। इनमें एक अमृत स्नान भी शामिल है। जो Basant Panchami (रविवार) 3 फरवरी 2025 को चौथा Amrit Snan होगा। हिंदू धर्मावलंबियों के अनुसार इस दिन ब्रह्म मुहूर्त काल में सुबह 5:23 बजे से 6:16 बजे तक Triveni Sangam के तट पर यह स्नान किया जा सकता है।

Maha Kumbh 2025 में Shahi Snan की आगामी तिथियां

दरअसल, महाकुंभ 2025 में कुल 6 अमृत स्नान होंगे। जिसमें से तीन महास्नान का समय निकल चुका है। इस साल के महाकुभ में अब सिर्फ तीन महास्नान (शाही स्नान) बचे हैं। फिलहाल इसको लेकर श्रद्धालुओं की आस्था बेसब्र है। ऐसे में आपको बता दें कि Maha Kumbh Mela में चौथा महास्नान बसंत पंचमी के दिन किया जाएगा, जो कि 3 फरवरी 2025 दिन सोमवार को है। वहीं पांचवां महास्नान माघी पूर्णिमा के दिन होगा, जो कि 12 फरवरी 2025 दिन बुधवार को पड़ रहा है। अंत में महाकुंभ 2025 का Shahi Snan महाशिवरात्रि के दिन यानी 26 फरवरी 2025 को किया जाएगा।

बता दें कि इसी दिन महाकुंभ 2025 का समापन भी होगा। मालूम हो कि महाकुंभ में सबसे पहले नागा साधु महास्नान करते हैं। ऐसा हिंदू धर्म के अनुयायियों द्वारा कहा गया है। उनके अनुसार गृहस्थ जीवन जीने वाले लोगों को संगम में तभी Maha Kumbh Snan करना चाहिए, जब नागा साधु महास्नान कर चुके हों। इस दौरान लोगों को नदी की पवित्रता बनाए रखने में भी मदद करनी चाहिए। Sangam नदी में स्नान करते समय साबुन, शैम्पू आदि के इस्तेमाल से बचना चाहिए।

ये भी पढ़ें: Maha Kumbh 2025 में बने पीपा पुल को लेकर विज्ञान में मिले प्रमाण, आर्किमिडीज के सिद्धांत जानकर हैरान रह जाएंगे आप

डिस्क्लेमर: यहां प्रकाशित जानकारियां ज्योतिष, पंचाग, धार्मिक ग्रंथों और सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। इस लेख में दी गई जानकारी और तथ्यों की सटीकता के लिए DNP India Hindi और लेखक उत्तरदायी नहीं है।

Avatar of Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan is an Indian journalist. These days he is working as a Independent journalist. He has worked as a sub-editor in News Nation. Apart from this, he has experience of working in many national news channels.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026

Jharkhand News

अगस्त 28, 2026

Himachal Pradesh PTI Teacher Vacancy

अगस्त 28, 2026