---Advertisement---

CM Kejriwal ने की DERC के अध्यक्ष की नियुक्ति, LG Delhi स्वीकृति दें- Manish Sisodia

Manish Sisodia on LG: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एक पत्र के माध्यम से उपराज्यपाल से मांग की है कि दिल्ली सरकार द्वारा नियुक्त DERC अध्यक्ष की नियुक्ति को शीघ्र अतिशीघ्र स्वीकृति दें। जानें क्या लिखा सिसोदिया ने पत्र में दिल्ली सरकार और उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के मध्य अधिकारों को लेकर चल रही ...

Read more

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: जनवरी 10, 2023 11:22 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Manish Sisodia on LG: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एक पत्र के माध्यम से उपराज्यपाल से मांग की है कि दिल्ली सरकार द्वारा नियुक्त DERC अध्यक्ष की नियुक्ति को शीघ्र अतिशीघ्र स्वीकृति दें।

जानें क्या लिखा सिसोदिया ने पत्र में

दिल्ली सरकार और उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के मध्य अधिकारों को लेकर चल रही खींच-तान में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी पत्राचार युद्ध में कूद गये हेैं। इसी क्रम में आज मनीष सिसोदिया ने उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को पत्र लिखकर कहा कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली इलैक्ट्रिक रेगुलेटरी कमीशन (DERC) के अध्यक्ष की नियुक्ति 4 जनवरी को कर दी है। उसी दिन इस संबंध में इस नियुक्ति की सूचना उपराज्यपाल को दे दी गई थी। हम उनसे जानना चाहते हैं कि क्या वह दिल्ली सरकार के इस निर्णय से सहमत हैें ? पत्र में आगे लिखते हुए सिसोदिया ने कहा कि विगत कुछ दिनों से आप निरंतर सीएम और कैबिनेट के निर्णयों को अनदेखा करते हुए सीधे अधिकारियों को भेज रहे हैंं। आपसे आग्रह है कि DERC की नियुक्ति की अधिसूचना की फाइल सीधे अधिकारियों न भेजें।

ये भी पढेंं: Delhi सरकार के अधिकारों में हस्तक्षेप पर हो सार्वजनिक चर्चा, CM Kejriwal करेंगे LG से भेंट

जानें किसे बनाया DERC का अध्यक्ष

प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश राजीव श्रीवास्तव को DERC का नया अध्यक्ष दिल्ली सरकार ने चयनित किया है। आपको बता दें पूर्व न्यायाधीश राजीव श्रीवास्तव की नियुक्ति को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने भी सहमति दे दी है। राजीव श्रीवास्तव सेवानिवृत्त न्यायाधीश शबीबुल हसनैन का स्थान लेंगे।

चल रहा है सरकार और उपराज्यपाल के मध्य पत्राचार युद्ध

यूं तो अरविंद केजरीवाल की दिल्ली सरकार और उपराज्यपाल के मध्य अधिकारों का झगड़ा 2013 से ही चल रहा हैं। चाहे केन्द्र में कांग्रेस की सरकार रही हो अथवा वर्तमान भाजपा सरकार। इसी क्रम ताजा दिल्ली के मेयर चुनाव को लेकर उपराज्यपाल द्वारा पार्षदों को मनोनीत करना हो, पीठासीन अधिकारी की नियुक्ति हो या फिर हज कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया हो। इससे पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल अनवरत उपराज्यपाल को पत्राचार के माध्यम से घेर रहे हैं और अपना पक्ष स्पष्ट करने कोे सार्वजनिक चर्चा को कहा हैं। सीेएम ने ताजा पत्र में भी उपराज्यपाल को लिखा है कि आप चुनी हुई सरकार के निर्णय को निरंतर अनदेखा कर सीधे अधिकारियों को निर्देशित कर रहे हैं तो क्या आप दिल्ली को उपराज्यपाल कार्यालय से सीधे चलाना चाहते हैं। तब फिर दिल्ली सरकार का क्या काम है ?

ये भी पढेंं: CM KEJRIWAL ने लिखा LG VINAI KUMAR SAXENA को सीधा पत्र, पूछा दिल्ली सीधे राजभवन से चलेगी ?

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Delhi Tantrik Murders

फ़रवरी 12, 2026

Bangladesh Elections 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Rashifal 12 February 2026

फ़रवरी 11, 2026