---Advertisement---

Meerut News: मेरठ नगर निगम की बैठक में जमकर हुई मारपीट, पार्षदों को दौड़ा दौड़ाकर पीटा; जानें पूरा मामला

Meerut News मेरठ नगर निगम के बैठक में जमकर बवाल हुआ आपस में नेताओं ने जमकर मारपीट की आपस में गाली गलोज भी की

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: दिसम्बर 30, 2023 9:12 अपराह्न | Updated: दिसम्बर 31, 2023 12:11 अपराह्न

Meerut News
Follow Us
---Advertisement---

Meerut News: मेरठ नगर निगम की बैठक में जबरदस्त बवाल हो गया। सभी दलों के निगम पार्षद आपस में भिड़ गए। आपस में जमकर लात घूसे चले। खबरों के मुताबिक बीजेपी निगम पार्षदों ने बसपा और सपा के निगम पार्षदों को दौड़ा – दौड़ा कर पीटा। खबर के मुताबिक मेरठ नगर निगम की बैठक में किसी बात को लेकर अचानक गहमा गहमी बढ़ गई इस दौरान आपस में गाली गलौज देखने को मिला वही आपस में जमकर लात घूसे चले।

क्या है पूरा मामला

मेरठ नगर निगम की बैठक में जबरदस्त बवाल हुआ। पार्षदों के बीच बचाव में आए एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज से बसपा और अन्य पार्षदों ने धक्का मुक्की कर दी। जिसके बाद सदन में बैठे बीजेपी निगम पार्षदों ने भी बसपा और सपा के निगम पार्षदों को दौड़ा – दौड़ा कर पीटा। मारपीट की घटना के बाद महापौर हरिकांत अहलूवालिया और नगर आयुक्त डॉ अमित पाल शर्मा ने नगर निगम बोर्ड बैठक को समाप्त कर दिया। पुनरीक्षित बजट को पास कर दिया गया। आपको बता दें कि महापौर ने कहा कि यह घटना गंभीर है। एमएलसी धर्मेंद भारद्वाज पार्षदों को शांत करा रहे थे विपक्ष के पार्षदों ने उनके साथ धक्का मुक्की कर दी।

भाजपा के विधायक ने क्या कहा

भाजपा के विधायक सोमेंद्र तोमर ने कहा कि वह घटना का समय वहीं मौजूद थे। पार्षदों द्वारा सदन की गरिमा को भंग किया गया। वारदात का सीसीटीवी भी सामने आया है, अब सदन जो भी फैसला लेगा उसे मंजूर किया जाएगा। वहीं विधायक ने कहा कि अगर महिला के साथ अभद्रता की गई है तो विपक्षी पार्षदों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हालांकि किसी भी तरफ से की गई अभद्रता सही नही है। नेताओं को अपने मर्यादा में ही रहकर विरोध करना चाहिए।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shivpuri Accident News

अप्रैल 17, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 17, 2026

Baghpat Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Donald Trump

अप्रैल 17, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 17, 2026

Uttrakhand Viral Video

अप्रैल 17, 2026