---Advertisement---

Mission 175: भारत ने चीन पर दबदबा बनाने के लिए तैयार किया ‘मिशन 175’ जानें क्या है पूरा प्लान ?

Mission 175 हिंद महासागर में चीन को चुनौती देने के लिए भारतीय नौसेना ने अपनी मजबूती की तैयारियां और भी तेज कर दी हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: सितम्बर 18, 2023 11:34 पूर्वाह्न | Updated: सितम्बर 18, 2023 12:11 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Mission 175: हिंद महासागर में आने वाले समय में चीन को बड़ा झटका लग सकता है और यह झटका किसी और देश से नहीं बल्कि चीन को भारत से लग सकता है। चीन को झटका देने के लिए भारत में पूरी प्लानिंग तैयार कर ली है। जैसा कि आपको पता है, कि हिंद महासागर के मामले में चीन के कदम लगातार बढ़ते जा रहे हैं और वह मजबूती की ओर बढ़ रहा है। लेकिन चीन के इन बढ़ते कदमों को रोकने के लिए भारत ने ब्लू वाटर फोर्स को और भी ज्यादा ताकतवर करने का काम शुरू कर दिया है।

जल्द बनेंगे 68 युद्धपोत

इतना ही नहीं चीन से निपटने के लिए भारत एशिया के दूसरे देशों से भी सैन्य सहयोग बढ़ा रहा है। इसके अलावा अपने समुद्री बेड़े में भी कम से कम 68 युद्धपोत और पनडुब्बियों को आधुनिक बनाकर जल्द ही भारत अपने प्लान में शामिल करेगा। अगर चीन की नौसेना शक्ति की बात की जाए तो चैन फिलहाल भारत से कई गुना मजबूत है। चीन के पास भारत के मुकाबले चार गुनी पनडुब्बियां हैं। जोकि भारत के लिए काफी ज्यादा चिंता का विषय है।

आने वाले समय में चीन भारत से जरूर घबरा सकता है, क्योंकि 132 युद्धपोत 143 एयरक्राफ्ट और 130 हेलीकॉप्टर के लिए नौसेना को मंजूरी सरकार की तरफ से दे दी गई है। इसके अलावा कम से कम 8 आधुनिक कॉरवेट, 9 सबमरीन, पांच सर्वे वेसेलऔर और दो मल्टी पर्पज नौकाएं भी आने वाले समय में भारतीय नौसेना का हिस्सा बन जाएगी।


बता दें कि नौसेना रक्षा दल लगातार आत्मनिर्भर होता जा रहा है। इसकी मदद सबसे ज्यादा भारत सरकार कर रही है और रक्षा मामलों में नौसेना को मजबूत बनाने की पूरी कोशिश कर रही है। ऐसे में देसी हथियार और युद्ध पोत दुनिया भर में एक बड़ा संदेश भी बनने वाला है।

क्या है मिशन 175 ?


मिली जानकारी के अनुसार रक्षा दल ने 2035 तक कम से कम 175 नए युद्ध पोत ने नौसेना को शामिल कर सकता है। अगर भारत नौसेना अपने 175 नए युद्धपोत नौसेना बनाने में सफल रहता है। तो हिंद महासागर के क्षेत्र में चीन के सामने भारत का दबदबा रहेगा और चीन अपने नापाक मानसूबों को अंजाम नहीं दे पाएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shivpuri Accident News

अप्रैल 17, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 17, 2026

Donald Trump

अप्रैल 17, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 17, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 17, 2026

Ghaziabad News

अप्रैल 17, 2026