---Advertisement---

Nipah Virus in Kerala: जानिए क्या है केरल में दहशत फैलाने वाले इस वायरस के लक्षण और बचाव

Nipah Virus in Kerala: भारत के दक्षिण राज्य केरल में विवाह वायरल के क़हर से 2 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग की तरफ से एलर्ट जारी करते हुए यह कहा गया है कि राज्य की स्वास्थ्य मंत्री एक उच्चस्तरीय बैठक में स्थिति की समीक्षा करेंगी।

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: सितम्बर 12, 2023 5:07 अपराह्न

Getty Images
Follow Us
---Advertisement---

Nipah Virus in Kerala: दक्षिण केरल राज्य में एक बार फिर से निपाह वायरस का कहर देखने को मिल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार दक्षिण केरल राज्य के कोझिकोड जिले में दो लोगों की मौत के बाद केरल स्वास्थ्य विभाग ने जिले में वायरस से संबंधित अलर्ट जारी कर दिया है। सोमवार यानी की 11 सितंबर को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कहा है कि राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने एक उच्चस्तरीय बैठक की और स्थिति की समीक्षा की है। इसके साथ ही विभाग की तरफ से कहा गया है कि एक निजी अस्पताल से बुखार के बाद दो लोगों की ‘अप्राकृतिक’ मौत की सूचना मिली है और ऐसा संदेह है, कि उनकी मौत की वजह निपाह वायरस हो सकता है। आगे कहा गया कि मृतकों में से एक के रिश्तेदार को भी गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती कराया गया है। 

केरल में नया नहीं है निपाह वायरस

जानकारी के लिए बता दें कि केरल में निपाह का कहर नया नहीं है। साल 2018,19 मई को कोझिकोड में निपाह वायरस के मामले सामने आए थे, जिसकी वजह से उस दौरान करीब 17 लोगों की मौत हो गई थी।

क्या है निपाह वायरस

विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी की WHO के अनुसार, निपाह वायरस एक बहुत ही खतरनाक वायरस है। जोकि जानवरों से लोगों के अंदर फैलता है, इसके साथ ही यह खराब या फिर दूषित भोजन के जरिए भी लोगों के शरीर में एंट्री करता है। इस वायरस को इसलिए भी खतरनाक माना जा रहा है, क्योंकि इसकों जानवर से इंसानों में फैलने में ज्यादा देर नहीं लगती है, और इंसान को यह समझ भी नहीं आता, कि उसके अंदर यह वायरस बैठ चुका है। जानकारी के लिए बता दें कि निपाह वायरस का पहला मामला साल 1999 में मलेशिया के एक गांव सुनगई निपाह में सामने आया था। जिसकी वजह से इसका नाम निपाह वायरस रख दिया गया।

कैसे फैलता है ये वायरस?

कहने को तो ये काफी पुराना वायरस है, लेकिन अभी भी लोगों को इसके बारें में कोई जानकारी नहीं है। वायरस की जानकारी रखने वाले जानकार ये मानते हैं, कि यह वायरस जानवरों के जरिए इंसानों में फैलता है, ये वायरस खासकर चमगादड़, कुत्ते, बिल्ली, सूअर, घोड़े और भेड़ से लोगों को संक्रमित करता है। जिसके बाद इंसान कब एक दूसरे को संक्रमित कर देते हैं उन्हें खुद पता नहीं चलता है।

जानें कितना खतरनाक है निपाह वायरस?

केरल में हुई लोगों की मौत के बाद देशभर में हड़कंप मच गया है और लोगों के मन में यह सवाल उठने लगे हैं, कि यह वायरस कहीं कोरोना की तरह तो नहीं है। हालांकि इससे लोग ज्यादा संक्रमित नहीं होते हैं। लेकिन मृत्यु दर इसकी काफी ज्यादा है। बता दें कि केरल में जब एक बार निपाह वायरस फैला था तब करीब 40 से 70 फ़ीसदी लोगों की मौत हुई थी, यानी कि इतने प्रतिशत लोगों ने अपनी जान गवा दी थी।

निपाह वायरस के लक्षण

जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस वायरस के लक्षण काफी ज्यादा आम हैं जोकि लोगों को लोगों की अक्सर समझ नहीं आते, यानी की अगर किसी शख्स को तेज बुखार,सिर दर्द, सांस लेने में तकलीफ, गले में खराश या फिर एंटीपिकल निमोनिया जैसे लक्षण दिखाई पड़े तो उसे तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए, क्योंकि यह इस वायरस के लक्षण हो सकते हैं। आमतौर पर इस वायरस के लक्षण 5 से 14 दिन के भीतर दिख जाते हैं, यदि ऐसा नहीं होता तो यह 45 दिनों तक इसी तरह से चलता रहता है और लोगों को इसके बारे में खबर भी नहीं होती, कि उनके अंदर सबसे ज्यादा खतरनाक वायरस ने अपना घर बना लिया है।

निपाह वायरस का इलाज

सबसे ज्यादा दिल दुखाने वाली बात यह है कि अभी तक इस वायरस के खिलाफ किसी भी तरह की कोई दवाई या फिर इलाज पैदा नहीं हो पाया है, ना ही इसकी रोकथाम के लिए किसी भी तरह की कोई वैक्सीन है। इससे बचने का लोगों के पास सिर्फ एक ही तरीका है, कि वे सिर्फ सावधानी बरतें और कुछ बातों का ध्यान रखें। इस वायरस की चपेट में आने से बचने के लिए लोगों को सूअर, चमगादड़, कुत्ते, बिल्ली जैसे जानवरों से दूरी बनाकर रखनी है, साथ ही मास्क लगा कर रखना है, और समय-समय पर हाथ धोते रहना है। अगर इसके बाद भी किसी भी तरह की कोई परेशानी होती है या लक्षण नजर आते हैं। तो सीधा डॉक्टर के पास संपर्क करना है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 2 March 2026

मार्च 1, 2026

Punjab News

मार्च 1, 2026

Punjab News

मार्च 1, 2026

Rain Alert 2 March 2026

मार्च 1, 2026

कल का मौसम 2 March 2026

मार्च 1, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 1, 2026