---Advertisement---

North Korea Attack on South Korea: उत्तर कोरिया ने दक्षिणी कोरिया पर किया ताबड़तोड़ हमला, इलाके में मची अफरा-तफरी; जानें पूरी खबर

North Korea Attack on South Korea: उत्तर कोरिया ने दक्षिणी कोरिया पर किया ताबड़तोड़ हमला, इलाके में मची अफरा-तफरी

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 5, 2024 2:31 अपराह्न | Updated: जनवरी 5, 2024 4:02 अपराह्न

North korea Attack on South Korea
Follow Us
---Advertisement---

North Korea Attack on South Korea: दक्षिण कोरिया पर लगातार 200 गोले दागे गए। सियोल के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उत्तर कोरिया ने शुक्रवार को दो दक्षिण कोरियाई द्वीपों के पास 200 से अधिक गोले दागे गए। इसके बाद यहां पर रह रहे लोगों को निकासी के आदेश दे दिए गए है। हालांकि मंत्रालय ने चेतावनी दी है कि इसके जवाब में कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से शांति का खतरा है। आपको बता दें कि उत्तर कोरिया के तानाशाह ने पिछले दिनों कहा था कि वह दक्षिण कोरिया और उसके साथी अमेरिका के खिलाफ युद्ध के लिए तैयार है।

क्या है पूरा मामला

उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया की ओर लगातार 200 गोले दागे। हालांकि यह गोले दक्षिणी कोरिया इलाके में नही गिरे फिर भी इलाके में अफरा तफरी मच गई। इस हमले के तुरंत बाद यहां पर रह रहे लोगों को निकासी के आदेश दे दिए गए है। आपको बता दें कि तनाव कम करने के लिए उत्तर और दक्षिणी कोरिया के बीच कुछ समझौते भी हुए थे लेकिन इस घटना के बाद माना जा रहा है कि यह समझौता खत्म हो गया है। यह घटना योनपेयोंग द्वीप के पास हुई। दक्षिण कोरिया का योनपेयोंग द्वीप पीले सागर में स्थित है।

दक्षिणी कोरिया करेगी जवाबी कार्रवाई

मंत्रालय ने चेतावनी दी है कि इसके जवाब में कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से शांति का खतरा है। खबरों के मुताबिक दक्षिण कोरियाई सेना जल्दी ही एक नौसैनिक अभ्यास करने जा रही है। सुरक्षा कारणों को देखते हुए नागरिकों को क्षेत्र खाली करने के लिए कहा गया है। माना जा रहा है कि इस हमले के बाद उत्तरी और दक्षिणी कोरिया के बीच तनाव और बढ़ सकता है। हाल ही में उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने कहा था कि वह दक्षिण कोरिया और उसके साथी अमेरिका के खिलाफ युद्ध के लिए तैयार है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026

Jharkhand News

अगस्त 28, 2026

Himachal Pradesh PTI Teacher Vacancy

अगस्त 28, 2026