---Advertisement---

पाकिस्तानी आतंकियों की टूटी कमर! नाम Operation Sindoor क्यों रखा गया? किसने कहा- भारतीय सेना को सलाम करता हूं? Pak सेना के प्रवक्ता का आया बयान

करीब दो हफ्ते पहले जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तानी आतंकियों ने चुन-चुनकर पुरुषों की हत्या की थी। वो भी एक खास धर्म का नाम पूछकर। यानी उन आतंकियों ने देश की मां-बहनों के सिंदूर सिंदूर उजाड़े थे। आइए जानते हैं कि कि इसके पीछे सरकार का मकसद क्या रहा होगा।

Avatar of Rupesh Ranjan

By: Rupesh Ranjan

Published: मई 7, 2025 8:35 पूर्वाह्न | Updated: मई 7, 2025 11:08 पूर्वाह्न

Operation Sindoor (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Follow Us
---Advertisement---

Operation Sindoor: भारत ने 7 मई की रात करीब 1:30 बजे पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों पर हवाई हमला करके पहलगाम आतंकी हमले का बदला ले लिया है। जिसकी गूंज पूरी दुनिया में सुनाई दे रही है। जिस ऑपरेशन के तहत पाकिस्तानी आतंकियों के ठिकानों को नष्ट किया गया है, उसका नाम Operation Sindoor रखा गया है। लेकिन इन सबके बीच इस बात को लेकर चर्चा गरम है कि इसका नाम “ऑपरेशन सिंदूर” क्यों रखा गया है। लोग सर्च इंजन या माइक्रोब्लॉगिंग साइट्स पर इसके बारे में खूब सर्च कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि इसके पीछे सरकार का मकसद क्या रहा होगा।

नाम Operation Sindoor क्यों रखा गया?

गौरतलब है कि करीब दो हफ्ते पहले जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तानी आतंकियों ने चुन-चुनकर पुरुषों की हत्या की थी। वो भी एक खास धर्म का नाम पूछकर। यानी उन आतंकियों ने देश की मां-बहनों के सिंदूर सिंदूर उजाड़े थे। रक्षा विशेषज्ञों के मुताबिक Pahalgam Terror Attack में कई ऐसे लोग मारे गए, जिनकी कुछ दिन पहले ही शादी हुई थी। देश ने इन महिलाओं की आंखों में आंसू देखे थे, तब कसम खाई थी कि भारत एक-एक आंसू का हिसाब लेगा।

Pahalgam में हुए बर्बर आतंकी हमले का जवाब भारतीय एयर स्ट्राइक

वहीं इन सबके बीच पाकिस्तान में आतंकी शिविरों पर हवाई हमलों के बारे में भारतीय रक्षा मंत्रालय का बड़ा बयान सामने आया है। जिसमें कहा गया कि, “कुल 9 ठिकानों को निशाना बनाया गया है। हमारी कार्रवाई केंद्रित, नपी-तुली और गैर-आक्रामक प्रकृति की रही है। किसी भी Pakistan सैन्य ठिकाने को निशाना नहीं बनाया गया है। भारत ने लक्ष्यों के चयन और हमले के तरीके में बहुत संयम दिखाया है। ये कदम Pahalgam में हुए बर्बर आतंकी हमले के मद्देनजर उठाए गए हैं जिसमें 25 भारतीय और एक नेपाली नागरिक मारे गए थे। हम अपनी प्रतिबद्धता पर खरे उतर रहे हैं कि इस हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाएगा। Operation Sindoor के बारे में विस्तृत जानकारी आज बाद में दी जाएगी।”

भारतीय सेना को सलाम करता हूं: संजय द्विवेदी

समाचार एंजेंसी एएनआई ने पहलगाम आंतकी हमले में जान गंवाने वाले शुभम द्विवेदी के पिता संजय द्विवेदी से बातचीत की है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा कर पोस्ट के कैप्शन में एएनआई ने लिखा कि, ‘‘पहलगाम आंतकी हमले में जान गंवाने वाले शुभम द्विवेदी के पिता संजय द्विवेदी कहते हैं कि मैं लगातार खबरें देख रहा हूं।”

वे आगे कहते हैं कि, ”मैं भारतीय सेना को सलाम करता हूं और PM Modi को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने देश की जनता का दर्द सुना। जिस तरह से Indian Army ने पाकिस्तान में पनप रहे आतंकवाद को खत्म किया है, उसके लिए मैं हमारी सेना को धन्यवाद देता हूं… जब से हमने यह खबर सुनी है, मेरा पूरा परिवार हल्का महसूस कर रहा है…”

समचार एजेंसी एएनआई ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी की पत्नी से भी बातचीत की है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा कर पोस्ट के कैप्शन में एएनआई ने लिखा कि पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी की पत्नी ने Operation Sindoor पर कहा, “मैं प्रधानमंत्री मोदी का बहुत धन्यवाद करती हूं कि उन्होंने मेरे पति की मौत का बदला लिया। और जिस तरह से उन्होंने (पाकिस्तान को) जवाब दिया, उसने हमारा भरोसा कायम रखा है। यह मेरे पति को सच्ची श्रद्धांजलि है।”

पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता आया बयान

उधर, पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स और एएफपी समाचार एजेंसियों से बातचीत करते हुए कहा कि Operation Sindoor में मरने वालों की संख्या बढ़कर आठ नागरिक हो गई है। हमलों में दो और लोगों के लापता होने की बातें कही गई है। जबकि 35 लोग घायल बताए गए हैं। Pakistani प्रवक्ता के अनुसार भारत द्वारा कुल छह स्थानों पर 24 हमले हुए हैं। बल्कि सच्चाई यह है कि भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को धवस्त करने में अबतक सफल रहा है।

ये भी पढ़ें: CM Yogi on Operation Sindoor: भारत ने पाकिस्तान के आंतकी किलों को किया नेस्तनाबूद, CM Yogi का रिएक्शन, जानें अब किसने क्या दी प्रतिक्रिया

Avatar of Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan is an Indian journalist. These days he is working as a Independent journalist. He has worked as a sub-editor in News Nation. Apart from this, he has experience of working in many national news channels.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Rashifal 12 February 2026

फ़रवरी 11, 2026

JEE Mains Result 2026

फ़रवरी 11, 2026

Fog Alert 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

Bangladesh Elections 2026

फ़रवरी 11, 2026