---Advertisement---

Pakistan News : पाकिस्तान में अब चुनाव लड़ेगा आतंकी हाफिज सईद का बेटा, जानें कौन सी पार्टी दे रही टिकट?

Pakistan News : चुनावी मैदान में उतरेगा हाफिज सईद का बेटा तल्हा सईद, इस पार्टी से ठोकी दावेदारी

Avatar of Sapna Yadav

By: Sapna Yadav

Published: नवम्बर 21, 2023 11:48 पूर्वाह्न | Updated: नवम्बर 21, 2023 6:16 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Pakistan News : पड़ोसी देश पाकिस्तान में अगले साल आम चुनाव होने वाले हैं। जिसको लेकर पाकिस्तान में अलग-अलग लोग दावेदारी ठोक रहे हैं। इसी बीच खबर आई है कि पाकिस्तान में होने वाले आम चुनाव में आतंकी और लश्कर-ए-तैयबा के सरगना का बेटा चुनाव लड़ सकता है।

हाफिस सईद के बेटे ने की चुनाव लड़ने की तैयारी

रिपोर्ट्स की माने तो हाफिज सईद का बेटा तल्हा सईद ने चुनाव लड़ने का फैसला किया है। बता दें कि तल्हा सईद को भारत सरकार की तरफ से आतंकवादी घोषित कर रखा है। खबरों की माने तो हाफिज सईद के बेटे ने 2024 में आम चुनाव के लिए पाकिस्तान में अल्लाह हू अकबर तहरीक पार्टी से ताल ठोकने की पूरी तैयारी कर ली है।

जानकारी के लिए बता दें कि अगले साल पाकिस्तान में आम चुनाव होने वाले हैं, जिसके चलते कुख्यात आतंकवादी और कथित तौर पर पाकिस्तान की जेल में बंद कहे जाने वाले हाफिज सईद के बेटे ने अब चुनावी कमान संभाल ली है। खबरें तो ये भी हैं कि हाफिस सईद के जेल में बंद होने की वजह से ही उसका बेटा यानी की तल्हा सईद ही उसके आतंकी संगठन को चला रहा है।

हाफिज सईद के बाद दूसरे नंबर पर आता है तल्हा सईद का नाम

कई खबरों की मानें तो जब हाफिज सईद जेल से बाहर था तब वहीं पूरे आतंकी संगठन को चलाता था, तो वहीं उसका बेटा यानी की तल्हा सईद की पोजीशन संगठन में दूसरे नंबर पर आती थी। हाफिज के बेटे का कई बार नाम आतंकवादी गतिविधियों में भी आ चुका है। इतना ही नहीं उसपर ये भी आरोप है कि उसने आतंकी संगठन के लिए लंबे समय से फंड इकट्ठा करने का काम भी किया है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि हाफिज सईद के दामाद ने भी साल 2018 में चुनाव लड़ा था। तब भी हाफिज सईद और उसके परिवार की काफी चर्चा हुई थी। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है, कि हाफिज सईद का बेटा पहली बार चुनाव लड़ रहा है। इस से पहले भी तल्हा सईद चुनावी मैदान में उतर चुका है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 14 May 2026

मई 13, 2026

कल का मौसम 14 May 2026

मई 13, 2026

Rain Alert 14 May 2026

मई 13, 2026

Noida International Airport

मई 13, 2026

Anurag Dhanda

मई 13, 2026

Artificial Intelligence

मई 13, 2026