---Advertisement---

Petrol and Diesel Price: इन शहरों में 100 रुपए के पार पेट्रोल, जानिए एक लीटर तेल के भाव

Petrol and Diesel Price: देश की पेट्रोलियम कंपनियों ने बुधवार के लिए पेट्रोल और डीजल के दाम अपडेट कर दिए हैं। जानिए क्या है आपके शहर में एक लीटर तेल की कीमत।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 29, 2023 6:15 पूर्वाह्न

Petrol and Diesel Price
Follow Us
---Advertisement---

Petrol and Diesel Price: इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दाम में उतार-चढ़ाव का सिलसिला बना हुआ है। मालूम हो कि देशभर में पेट्रोल और डीजल के रेट (Petrol and Diesel Price) रोजाना इसी आधार पर तय किए जाते हैं। ऐसे में सरकारी तेल कंपनियों ने बुधवार (29 मार्च) के लिए पेट्रोल और डीजल के रेट जारी कर दिए हैं। फटाफट जानिए क्या है आपके शहर की कीमतें।

जानिए पेट्रोल और डीजल के रेट

राज्यपेट्रोल (रुपए)डीजल (रुपए)
दिल्ली96.7289.62
कोलकाता106.0392.76
मुंबई106.3194.27
चेन्नई102.6394.24
बेंगलुरू101.9487.89
चंडीगढ़96.2084.26
हैदराबाद109.6697.82
जयपुर108.6293.84
पटना107.2494.04
नोएडा96.6589.82
गुरुग्राम97.0189.88

कच्चे तेल की कीमत में फिर उछाल

कच्चे तेल की कीमत की बात करें तो इसमें एक बार फिर बढ़त देखी गई है। ब्रेंट क्रूड ऑयल करीब 77.91 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बना हुआ है तो वहीं, WTI क्रूड तेल के दाम करीब 72. 83 डॉलर प्रति बैरल है। इससे पहले WTI क्रूड तेल 70 डॉलर प्रति बैरल था। बीते काफी समय से क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही थी, मगर अब एक बार फिर से कीमते ऊपर की ओर जा रही है।

ये भी पढ़ें: Gold-Silver Rates Today: सोना-चांदी के दामों में फिर आई उछाल, जानिए क्या हैं आज के रेट्स

पेट्रोल और डीजल की कीमत अलग-अलग

गौरतलब है कि आखिरी बार मई 2022 में पेट्रोल और डीजल की कीमत में बदलाव हुआ था। तब सरकार ने पेट्रोल पर 8 रुपये और डीजल पर 6 रुपये की एक्साइज ड्यूटी कम की थी। देश में हर राज्य में पेट्रोल और डीजल की कीमत अलग-अलग होती है, क्योंकि राज्य सरकार पेट्रोल और डीजल पर अलग-अलग वैट (VAT) यानि कि वैल्यू एडेड टैक्स वसूल करती हैं।

रोजाना बदलती हैं कीमतें

ग्राहक घर बैठकर आसानी से पेट्रोल और डीजल के दाम पता कर सकते हैं। इसके लिए बस आपको एक SMS करना होगा। अगर आप BPCL के ग्राहक हैं तो आप RSP<Dealer Code> लिखकर 9223112222 पर SMS कर दें। एचपीसीएल के कस्टमर्स हैं तो आपको HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की ताजा कीमत की जानकारी आपके पास आ जाएगी।

वहीं, आप अगर इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं तो आप RSP <Dealer Code> लिखकर 9224992249 नंबर पर एसएमएस कर दें। इसके  बाद आपके पास नए रेट की जानकारी आ जाएगी। डीलर कोड आपको आईओसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर मिल जाएंगे।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 13 February 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rafale Deal

फ़रवरी 12, 2026

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026