---Advertisement---

Petrol and Diesel Price: नए वित्त वर्ष के पहले रविवार को क्या हैं पेट्रोल और डीजल के दाम, यहां जानिए अपने शहर की कीमतें

Petrol and Diesel Price: बीते कुछ दिनों से अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में इजाफा देखा जा रहा है। ऐसे में नए वित्त वर्ष के पहले रविवार के लिए पेट्रोल और डीजल के दाम जारी कर दिए गए हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 2, 2023 6:15 पूर्वाह्न

Petrol and Diesel Price
Follow Us
---Advertisement---

Petrol and Diesel Price: इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमत बीते कुछ दिनों से उछाल मार रही है। ऐसे में रविवार ( 2 अप्रैल) के लिए देशभर में पेट्रोल और डीजल (Petrol and Diesel Price) के नए दाम अपडेट कर दिए गए हैं। तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव जारी कर दिए हैं। जानिए क्या है आपके शहर में रेट।

आपके शहर में Petrol and Diesel Price

राज्यपेट्रोल (रुपए)डीजल (रुपए)
दिल्ली96.7289.62
कोलकाता106.0392.76
मुंबई106.3194.27
चेन्नई102.6394.24
बेंगलुरू101.9487.89
चंडीगढ़96.2084.26
हैदराबाद109.6697.82
जयपुर108.6293.84
पटना107.2494.04
नोएडा96.6589.82
गुरुग्राम97.0189.88

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में लगातार इजाफा दर्ज किया जा रहा है। ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत लगभग 80 डॉलर प्रति बैरल पर बनी हुई है। वहीं, WTI क्रूड ऑयल की कीमत 75 डॉलर के पार जाकर लगभग 75.67 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई है। हालांकि, कच्चे तेल की कीमत में लगातार बढ़ोतरी का प्रभाव भारतीय बाजार में नहीं दिख रहा है और यहां पर कीमतें स्थिर बनी हुई है।

ये भी पढ़ें: 7th Pay Commission: DA में 4 फीसदी बढ़ोतरी का ऐलान, नए फाइनेंशियल ईयर पर सरकार ने कर्मचारियों को दी बड़ी सौगात

किन मानकों पर तय होते हैं दाम

आपको बता दें कि पेट्रोल और डीजल की कीमत में सुबह 6 बजे बदलाव होता है और तुरंत प्रभाव से लागू भी हो जाता है। पेट्रोल और डीजल की कीमत में डीलर कमीशन, एक्साइज ड्यूटी और अन्य कारक जुड़ते ही इसके दाम दोगुने हो जाते हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमत को कच्चे तेल की कीमत भी प्रभावित करती है।

हर दिन बदलते हैं पेट्रोल और डीजल के दाम

आप घर बैठकर आसानी से पेट्रोल और डीजल के दाम पता कर सकते हैं। इसके लिए बस आपको एक SMS करना होगा। अगर आप BPCL के ग्राहक हैं तो आप RSP<Dealer Code> लिखकर 9223112222 पर SMS कर दें। एचपीसीएल के कस्टमर्स हैं तो आपको HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की ताजा कीमत की जानकारी आपके पास आ जाएगी। डीलर कोड आपको आईओसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर मिल जाएंगे।

वहीं, अगर इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं तो आप RSP <Dealer Code> लिखकर 9224992249 नंबर पर एसएमएस कर दें। इसके  बाद आपके पास नए रेट की जानकारी आ जाएगी।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 26, 2026

Shehbaz Sharif

मई 26, 2026

CM Yogi Adityanath

मई 26, 2026

US-Iran-War

मई 26, 2026

Twisha Sharma

मई 26, 2026

CNG Price Hike

मई 26, 2026