---Advertisement---

Cyclone Biparjoy: डराने लगी तूफानी लहरें, ‘बिपरजॉय’ को लेकर अलर्ट, PM मोदी ने बुलाई बैठक

Cyclone Biparjoy: भारत की ओर बढ़ रहे 'बिपरजॉय' तूफान को लेकर अब अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, PM मोदी ने इसको लेकर बैठक बुलाई है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जून 12, 2023 12:37 अपराह्न | Updated: जून 12, 2023 5:35 अपराह्न

Cyclone Biparjoy
Follow Us
---Advertisement---

Cyclone Biparjoy: भारत की ओर बढ़ रहे ‘बिपरजॉय’ तूफान को लेकर अब अलर्ट जारी किया गया है। चक्रवातीय तूफान में बदलने के बाद से बिपरजॉय लगातार अपना रौद्र रूप दिखा रहा है। तूफान भी लहरें अभी से लोगों को डरा रही हैं। भारत के पश्चिमी तट की बात करें तो मुंबई से लेकर केरल तक तेज हवाएं चल रही हैं। जबकि समुद्र के बीच से ऊंची लहरें उठकर किनारे से टकरा रही हैं। वहीं, अलर्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तैयारियों की समीक्षा को लेकर बैठक बुलाई है। ये बैठक आज (12 जून, सोमवार) दोपहर एक बजे होगी। समाचार एजेंसी ANI ने इस बात की पुष्टि की है।

‘बिपरजॉय’ को लेकर अलर्ट

ANI के मुताबिक गंभीर चक्रवातीय तूफान में बदलने के बाद बिपरजॉय को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। यह तूफान तेजी से भारत की ओर बढ़ रहा है। जिसके चलते पश्चिमी तट पर हवाएं तेज हो गई हैं। IMD से मिली जानकारी के अनुसार 15 जून तक इस तूफान के भारत पहुंचने की उम्मीद है। लेकिन, इसका असर अभी से दिखने लगा है। तेज हवाओं के चलते मुबई में फ्लाइट्स का संचालन भी प्रभावित हुआ है।

ये भी पढ़ें: Ministry of Information and Broadcasting की बड़ी कार्रवाई, 150 से ज्यादा वेबसाइट और यू-ट्यूब चैनल किए बैन

प्रशासन ने तटीय इलाकों से लोगों को हटाया

बिपरजॉय तूफान के चलते भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने गुजरात में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। IMD ने यहां चेतावनी में बदलाव करते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पहले यहां येलो अलर्ट घोषित किया गया था, लेकिन ‘बिपरजॉय’ के रौद्र रूप को देखते हुए यहां ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी दी गई है। IMD के मुताबिक 15 जून तक ये तूफान गुजरात को टच कर सकता है। अलर्ट के बाद से लोगों को तटीय इलाकों से हटाया जा रहा है। वहीं, जहाज भी बंदरगाह छोड़ रहे हैं। IMD ने जहाज मालिकों को सतर्क रहने को कहा है।

ये भी पढ़ें: India Pakistan: जम्मू-कश्मीर में बच्चों को मोहरा बना रहे आतंकी, ISI की बड़ी साजिश का पर्दाफाश

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 4 June 2026

जून 3, 2026

Rain Alert 4 June 2026

जून 3, 2026

कल का मौसम 4 June 2026

जून 3, 2026

Ghaziabad News

जून 3, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 3, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 3, 2026