---Advertisement---

PM Modi Meets Bill Gates: पीएम मोदी और बिल गेट्स ने AI और डीपफेक के मुद्दों पर की चर्चा, प्रधानमंत्री ने जताई चिंता, जानें डिटेल

PM Modi Meets Bill Gates: पीएम नरेंद्र मोदी और बिल गेट्स ने प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की भूमिका और लाभों पर चर्चा की। आपको बता दें कि माइक्रोसॉफ्ट के सह संस्थापक बिल गेट्स और प्रधानमंत्री मोदी की मुलाकात हुई। बिल गेट्स के साथ अपने आवास पर मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने बिल गेट्स ...

Read more

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 29, 2024 10:57 पूर्वाह्न

PM Modi Meets Bill Gates
Follow Us
---Advertisement---

PM Modi Meets Bill Gates: पीएम नरेंद्र मोदी और बिल गेट्स ने प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की भूमिका और लाभों पर चर्चा की। आपको बता दें कि माइक्रोसॉफ्ट के सह संस्थापक बिल गेट्स और प्रधानमंत्री मोदी की मुलाकात हुई। बिल गेट्स के साथ अपने आवास पर मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने बिल गेट्स के साथ कई मुद्दों पर चर्चा की जिसमे AI का बढ़ते उपयोग, कोरोना वैक्सीनेशन, डीपफेक, जलवायु परिवर्तन, सवास्थ्य जैसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा की।

पीएम मोदी ने क्या कहा?

पीएम मोदी ने अपनी बातचीत के दौरान कहा कि “यदि हम एआई को एक जादुई उपकरण के रूप में उपयोग करते हैं, तो यह शायद गंभीर अन्याय को जन्म देगा। अगर आलस्य के कारण AI पर भरोसा किया जाता है। तो यह गलत रास्ता है। हमे चैटजीपीटी के साथ प्रतिस्पर्धा करनी चाहिए और एआई से आगे निकलने का प्रयास करना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक रूप से, पहली और दूसरी औद्योगिक क्रांति के दौरान हम पिछड़ गए क्योंकि हम एक उपनिवेश थे। अब, चौथी औद्योगिक क्रांति के बीच में, डिजिटल तत्व इसके मूल में है। मुझे विश्वास है कि भारत को इसमें बहुत फायदा होगा।”

हम अपनी माँ को आई कहते है

पीएम मोदी ने आगे कहा कि “एआई बहुत महत्वपूर्ण है. कभी-कभी मैं मजाक में कहता हूं कि हमारे देश में हम अपनी मां को ‘आई’ कहकर बुलाते हैं। अब मैं कहता हूं कि जब कोई बच्चा पैदा होता है तो वह ‘ऐ’ के साथ-साथ एआई भी कहता है क्योंकि बच्चे इतने एडवांस हो गए हैं।”

बिल गेट्स ने क्या कहा?

बिल गेट्स ने भी एआई पर अपनी राय रखते हुए कहा कि एआई में ये शुरुआती दिन हैं। यह उन चीजों को करेगा जिन्हें आप कठिन समझते हैं और फिर यह उन चीजों में विफल हो जाएगा जिन्हें आप आसान समझते हैं। ऐसा लगता है कि एआई एक बहुत बड़ा अवसर है लेकिन इसके साथ कुछ चुनौतियाँ भी आती हैं।”

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Arvind Kejriwal

मई 29, 2026

Punjab News

मई 29, 2026

Punjab News

मई 29, 2026

Rashifal 30 May 2026

मई 29, 2026

Rain Alert 30 May 2026

मई 29, 2026

कल का मौसम 30 May 2026

मई 29, 2026