---Advertisement---

PM Modi ने दिल्लीवालों को दिया सरप्राइज, मेट्रो से DU के कार्यक्रम में पहुंचे, कहा- ‘2047 तक भारत बनेगा विकसित राष्ट्र’

PM Modi: दिल्लीवालों को PM नरेंद्र मोदी ने आज (30 जून, शुक्रवार) सुबह एक सरप्राइज दिया। एक कार्यक्रम में जाने के लिए उन्होंने आज मेट्रो से यात्रा की।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जून 30, 2023 11:37 पूर्वाह्न | Updated: जून 30, 2023 1:31 अपराह्न

PM MODI
Follow Us
---Advertisement---

PM Modi: दिल्लीवालों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (30 जून, शुक्रवार) सुबह एक सरप्राइज दिया। सुबह 10:30 बजे के करीब PM मोदी अचानक दिल्ली मेट्रो के एक स्टेशन पर पहुंचे। PM मोदी को स्टेशन पर देख लोग हैरान रह गए। इसके बाद PM मोदी ने आम लोगों की तरह मेट्रो का टोकन लिया और उसके बाद प्लेटफॉर्म पर मेट्रो का इंतजार किया। जैसे ही मेट्रो आई तो PM मोदी कड़ी सुरक्षा में उसमें सवार हो गए।

DU के कार्यक्रम में पहुंचे PM मोदी

दरअसल, PM मोदी दिल्ली यूनिवर्सिटी के शताब्दी समारोह कार्यक्रम के समापन कार्यक्रम में पहुंचे हैं। जिसके लिए PM मोदी ने मेट्रो से यात्रा की। यात्रा के दौरान PM ने मेट्रो में लोगों से भी बातचीत। इस दौरान लोग काफी उत्साहित नजर आए। PM मोदी भी लोगों के साथ मिलकर काफी खुश दिखाई दिए।

मेट्रो में अपनी यात्रा की जानकारी PM मोदी ने ट्वीट कर दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ” दिल्ली मेट्रो से डीयू कार्यक्रम के रास्ते में हूं। युवाओं को अपने सह-यात्रियों के रूप में पाकर खुश हूं।” मेट्रो में यात्रा करने के बाद PM मोदी दिल्ली यूनिवर्सिटी के स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स पहुंचे। जहां उन्होंने शताब्दी समारोह कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

‘आपके बीच आकर मैं बहुत खुश हूं’

दिल्ली विश्वविद्यालय पहुंचने के बाद PM मोदी ने पहले छात्रों के साथ इंटरएक्ट किया। इसके बाद वे कार्यक्रम के लिए मंच पर पहुंचे। जहां उन्होंने कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज मैं यहां आया हूं, मुझे बहुत खुशी महसूस हो रही है। उन्होंने कहा कि मुझे यहां का निमंत्रण मिला था, तो मैंने तय कर लिया था कि मैं कार्यक्रम में जरूर आऊंगा। उन्होंने कहा कि मेट्रो में सफर करते और युवा साथियों से बातचीत करते हुए मैं यहां पहुंचा हूं।

युवा है देश का असली भविष्य’

छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को भी दोहराया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों पर देश की एक बड़ी जिम्मेदारी होती है और वो है देश के भविष्य को संवारना। उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य है और इनकी जिम्मेदारी आपके हाथों में है। मैं उम्मीद करता हूं कि आपके मार्गदर्शन में देश एक नया भविष्य लिखेगा। उन्होंने कहा कि भारतीय युवाओं का डंका तो देश-विदेश में बजता है। आज हर देश में भारतीय युवाओं की डिमांड है। मैं आने वाले भविष्य के देख सकता हूं और यह उम्मीद करता हूं कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य जरूर पूरा होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 17 April 2026

अप्रैल 16, 2026

PM Modi

अप्रैल 16, 2026

कल का मौसम 17 April 2026

अप्रैल 16, 2026

Heatwave Alert 17 April 2026

अप्रैल 16, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 16, 2026

Delhi Viral Video

अप्रैल 16, 2026