---Advertisement---

Women’s Asian Champions Trophy 2023: झारखंड एशियन महिला चैंपियंस ट्रॉफी के आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी, जानें विस्तार से

प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर राज्य सरकार और युवा खेल विभाग द्वारा बड़े पैमाने पर तैयारी की गई है। हॉकी स्टेडियम स्थित सभागार में झारखंड एशियाई महिला चैंपियंस ट्रॉफी के आयोजन संबंधित तमाम तैयारियों को लेकर समीक्षा कर विचार- विमर्ष किया गया। बैठक के दौरान खिलाड़ियों के आगमन-प्रस्थान, उनके ठहरने की व्यवस्था, वेंडिंग ज़ोन, सुरक्षा, पार्किंग, ट्रैफिक आदि को लेकर पदाधिकारियों के साथ चर्चा की गई।

Avatar of Rupesh Ranjan

By: Rupesh Ranjan

Published: अक्टूबर 25, 2023 5:42 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Women’s Asian Champions Trophy 2023: इस महीने झारखंड एशियाई महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करने जा रहा है। 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक रांची के मोरहाबादी स्थित मारंग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में इसका आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर राज्य सरकार और युवा खेल विभाग द्वारा बड़े पैमाने पर तैयारी की गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक एशियाई महिला चैंपियंस ट्रॉफी में शामिल होने के लिए चीन, थाईलैंड, स्पेन, इंडोनेशिया समेत कई टीमें रांची पहुंच चुकी हैं। इधर, सफल आयोजन को लेकर प्रशासनिक बैठकों का दौर जारी है।

सफल आयोजन के लेकर हुई बैठक

इसी कड़ी में प्रतियोगता के आयोजन के मद्देनजर प्रदेश सरकार की स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने उच्च स्तरीय बैठक की। हॉकी स्टेडियम स्थित सभागार में झारखंड एशियाई महिला चैंपियंस ट्रॉफी के आयोजन संबंधित तमाम तैयारियों को लेकर समीक्षा कर विचार- विमर्ष किया गया। मौके पर अरुण कुमार सिंह ने संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। बैठक के दौरान खिलाड़ियों के आगमन-प्रस्थान, उनके ठहरने की व्यवस्था, वेंडिंग ज़ोन, सुरक्षा, पार्किंग, ट्रैफिक आदि को लेकर पदाधिकारियों के साथ चर्चा की गई। उन्होंने इसको लेकर पदाधिकारियों को सुगम व्यवस्था पर ध्यान बनाए रखने को कहा।

स्टेडियम में आकर भी फ्री में देख सकते हैं खेल

अरुण कुमार सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि झारखंड एशियाई महिला चैंपियंस ट्रॉफी के आयोजन को लेकर तमाम तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। सफल आयोजन में किसी भी प्रकार का त्रुटि ना रहे इसे लेकर आज समीक्षा के मद्देनजर बैठक की गई थी। इसमें संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कई दिशा-निर्देश दिए गए हैं। जिससे समय रहते पूरा करने को कहा गया है। उन्होंने आगे बताया कि मोरहाबादी मैदान में वेंडिंग ज़ोन बनाया जा रहा है। इसको लेकर नगर निगम द्वारा वेंडर्स को ट्रेनिंग भी दी जा रही है। स्टेडियम में दर्शकों के लिए प्रवेश नि:शुल्क रखा गया है। उन्होंने खेल प्रमियों से खास अपील करते हुए कहा कि आप सभी मैच देखने स्टेडियम में अवश्य आएं और खिलाड़ियों का हौसला अफजाई करें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan is an Indian journalist. These days he is working as a Independent journalist. He has worked as a sub-editor in News Nation. Apart from this, he has experience of working in many national news channels.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 14 May 2026

मई 13, 2026

कल का मौसम 14 May 2026

मई 13, 2026

Rain Alert 14 May 2026

मई 13, 2026

Noida International Airport

मई 13, 2026

Anurag Dhanda

मई 13, 2026

Artificial Intelligence

मई 13, 2026