---Advertisement---

Russia Ukraine पर भीषण आक्रमण को तैयार,हाइपरसोनिक मिसाइलों से करेगा War

Russia-Ukraine War: रूस अब यूक्रेन पर बहुत बड़े आक्रमण को तैयार हो गया है। इस बार यह आक्रमण विश्व की सबसे आधुनिक मिसाइलों से करने का स्पष्ट संकेत राष्ट्रपति पुतिन ने दे दिया है। इस संबंध में अंतिम निर्णय लेने से पूर्व पुतिन ने रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगू तथा इगोर क्रोखमल से वीडियो कांफ्रेंसिंग द्वारा ...

Read more

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: जनवरी 5, 2023 11:20 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Russia-Ukraine War: रूस अब यूक्रेन पर बहुत बड़े आक्रमण को तैयार हो गया है। इस बार यह आक्रमण विश्व की सबसे आधुनिक मिसाइलों से करने का स्पष्ट संकेत राष्ट्रपति पुतिन ने दे दिया है। इस संबंध में अंतिम निर्णय लेने से पूर्व पुतिन ने रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगू तथा इगोर क्रोखमल से वीडियो कांफ्रेंसिंग द्वारा गहन चर्चा की है। 

आर-पार के मूड में पुतिन

रूस यूक्रेन युद्ध जिस प्रकार 11वे माह में प्रवेश कर गया है इससे नहीं लगता रूस पीछे हटने को तैयार है और युद्ध समाप्त होते नहीं दिख रहा है। राष्ट्रपति पुतिन ने शांति के तहत किसी भी तरह की वार्ता यूक्रेन के साथ करने के संकेत देते नहीं दिख रहे है। अपितु यूक्रेन के प्रति उनका आक्रामक रुख दिन प्रतिदिन कठोर होता जा रहा है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि राष्ट्रपति पुतिन अब आर पार की मंशा में हैं। 

ये भी पढें: पाकिस्तान के पूर्व पीएम Imran Khan पर हमले को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, एक नहीं चार तरफ से की गई थी गोलीबारी

आधुनिक हथियारों के प्रयोग को तैयार रूस

जीत के लिए उद्वेलित रूस अब आधुनिक हथियारों और मिसाइलों से आक्रमण करने लगा है। इसी क्रम में रूस ने इससे आगे बढ़ते हुए अटलांटिक महासागर में नई पीढ़ी की हाइपरसोनिक मिसाइलों से युक्त युद्धपोतों को तैनात कर दिया है जिनका तोड़ अभी विश्व के किसी भी राष्ट्र के पास नहीं है।

ऐसा माना जाता है इस समय हाइपरसोनिक मिसाइले मात्र रूस,चीन तथा अमेरिका के पास ही है।  इन मिसाइलों की तैनाती से पूर्व ही राष्ट्रपति पुतिन ने रूस के रक्षामंत्री सर्गेई शोइगू तथा इगोर क्रोखमल से वीडियो कांफ्रेंसिंग द्वारा विस्तार से गहन चर्चा की है। ऐसा बताया जा रहा है कि पुतिन ने बैठक में स्पष्ट कहा है कि इस बार विश्व की सबसे खतरनाक जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइल से युक्त युध्दपोत आक्रमण को तैयार है। जो हमें किसी भी बाहरी आक्रमण से सुरक्षा देने के लिए ततपर हैं।  

ताजा आक्रमण में रूस ने 89 सैनिको को गंवाया

रुसी सेना के अनुसार मंगलवार को बताया गया  इस बार कि यूक्रेन की ओर से हुए रॉकेट आक्रमण में रूस के 89 सैनिक मारे गए हैं। रुसी सेना के लेफ्टिनेंट जनरल सर्गेई सेवरीयुकोव ने जानकारी देते हुए कहा है कि यूक्रेन ने फोन के सिग्नल वस्तुस्थिति को लक्ष्य बनाकर रुसी सेना के कैम्प पर आक्रमण करने से रूस के 89 सैनिकों की मृत्यु हो गई है।  जिससे पुतिन का क्रोध सातवें आसमान पर पहुंच गया है।  जिसका प्रतिशोध रूस ने तय कर दिया है।

ये भी पढें: Russia-Ukraine War: नए साल के जश्न के बीच रूस ने डाला भंग, यूक्रेन पर दागी दर्जनों मिसाइलें, हर तरफ मची अफरा-तफरी

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

  

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Elon Musk

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026