---Advertisement---

Ind vs Sa: वनडे से पहले टीम इंडिया को लगा तगड़ा झटका, शमी और चाहर साउथ अफ्रीका दौरे से आउट

India vs Sa: साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को तगड़ा झटका लगा है। आपको बता दें कि तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने सीरीज से अपना नाम वापस ले लिया है। उन्होंने परिवार में मेडिकल इमरजेंसी के कारण यह फैसला लिया है। गौरतलब है कि 17 दिसंबर से तीन मैंचो की ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: दिसम्बर 16, 2023 3:31 अपराह्न | Updated: दिसम्बर 17, 2023 12:40 अपराह्न

India vs South Africa
Follow Us
---Advertisement---

India vs Sa: साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को तगड़ा झटका लगा है। आपको बता दें कि तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने सीरीज से अपना नाम वापस ले लिया है। उन्होंने परिवार में मेडिकल इमरजेंसी के कारण यह फैसला लिया है। गौरतलब है कि 17 दिसंबर से तीन मैंचो की वनडे सीरीज  शुरू हो रही है। जिससे दीपक चाहर बाहर हो गए है। बीसीसीआई ने बताया कि दीपक की जगह टीम में तेज गेंदबाज आकाश दीप को जगह दी गई है।

मोहम्मद शमी टेस्ट सीरीज से हुए बाहर

वहीं भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए है। बीसीसीआई ने बताया कि उनकी टेस्ट सीरीज में भागीदारी उनके फिटनेस पर निर्भर थी। बीसीसीआई मेडिकल टीम ने शमी के फिटनेस को मंजूरी नही दी। हालांकि बोर्ड ने शमी के रिप्लेसमेंट की घोषणा नही की।

भारत की वनडे टीम

ऋतुराज गायकवाड़, सुदर्शन सांई, तिलक वर्मा, रजत पाटीदार, रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर(सिर्फ एक मैंच के लिए), के.एल राहुल (कप्तान)(विकेटकीपर). संजू सैमसन, (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, मुकेश कुमार, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, आकाश दीप

के.एल राहुल करेंगे वनडे में कप्तानी

17 दिसंबर से तीन मैंचो की वनडे सीरीज शुरू हो रही है। जिसमे कप्तानी का जिम्मा के.एल राहुल को सौंपी गई है। वनडे टीम के ए कोचिंग स्टाफ द्वारा सहायता प्रदान की जाएगी। बल्लेबाजी कोच की भूमिका सितांशु कोटक को दी गई है। वहीं गेंदबाजी कोच राजीव दत्ता होंगे साथ ही फील्डिंग कोच अजय रात्रा होंगे। टीम इंडिया के मुख्य कोच राहुल द्रविड़, बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़, गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे और फील्डिंग कोच टी दीलीप टेस्ट टीम के साथ जुडेंगें। माना जा रहा है कि टेस्ट की तैयारी के लिए यह फैसला लिया गया है। आपको बता दें कि 17 दिसंबर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहला वनडे खेला जाएगा।  

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Cyclone Arnab

अक्टूबर 29, 2026

Karwa Chauth 2026

अक्टूबर 29, 2026

Rashifal 29 October 2026

अक्टूबर 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 28, 2026

Rain Alert 29 October 2026

अक्टूबर 28, 2026

CM Hemant Soren

अक्टूबर 28, 2026