---Advertisement---

UKPSC Paper Leak मामले में सीएम धामी ने की बड़ी कार्रवाई, नौ नामजदों के खिलाफ हुआ मुकदमा दर्ज

UKPSC Paper Leak: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने राज्य की भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी करने वाले नामजदों पर बड़ी कार्रवाई कर दी है। सीएम के निर्देश पर एसआईटी हरिद्वार की जांच में पाए गए नौ नामजदों के विरुद्ध सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम तथा 7/8 भ्रष्टाचार अधिनियम 1988 के तहत मुकदमा ...

Read more

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: फ़रवरी 4, 2023 7:54 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

UKPSC Paper Leak: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने राज्य की भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी करने वाले नामजदों पर बड़ी कार्रवाई कर दी है। सीएम के निर्देश पर एसआईटी हरिद्वार की जांच में पाए गए नौ नामजदों के विरुद्ध सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम तथा 7/8 भ्रष्टाचार अधिनियम 1988 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जिन नौ नामजदों के खिलाफ कार्रवाई हुई है उन्हें UKPSC की एई/जेई परीक्षा प्रश्न पत्र लीक प्रकरण में संदिग्ध पाया गया था।

ये भी पढ़ेः Uttarakhand: गैंगस्टरों पर CM धामी कसेंगे शिकंजा, जल्द छीनी जाएंगी 38 करोड़ की संपत्तियां

भर्ती व्यवस्था को पारदर्शी बनाने को दृणसंकल्प

भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी करने वाले नामजदों पर कार्रवाई पर बोलते हुए सीएम धामी ने कहा कि हमारी सरकार पूरी भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने को दृणसंकल्प होकर काम कर रही है और जो भी भर्तियों में गड़बड़ी करने की कोशिश करते पाया जाएगा। उसके खिलाफ सरकार सख्त कार्रवाई करने वाली है। सरकार की इसी मंशा से अन्य भर्ती प्रक्रियाओं  में गड़बड़ी करने वाले संदिग्धों में हड़कंप मच गया है। क्योंकि सीएम धामी के जोर देकर कहा है कि पहले विभिन्न भर्तियों में गड़बड़ी करने वालों को जेल भेजा जाएगा। उसके बाद एसी साफ सुथरी पारदर्शी व्यवस्था की जाएगी।

नया भर्ती कलैंडर किया गया जारी

पहले पटवारी-लेखपाल भर्ती का पेपर लीक होने और अन्य भर्ती परीक्षाओं की तारीखों में बदलाव के बाद ही राज्य सरकार ने नया भर्ती कलैंडर जारी कर दिया है जिसके अनुरुप ही अन्य परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। धामी सरकार बहुत जल्द देश का सबसे कठोर विरोधी कानून लाने जा रही है और यह सुनिश्चित करने का वादा कर रही है कि प्रदेश के किसी भी युवा के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा।

ये भी पढ़ेःBBC DOCUMENTARY पर सुप्रीम कोर्ट ने दिया केंद्र सरकार को झटका, नोटिस जारी कर तीन हफ्ते में मांगा जवाब

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026