---Advertisement---

योगी सरकार का UPGIS के तहत निवेशकों को भूखंड उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू, 52 औद्योगिक भूखंडों की होगी नीलामी

UPGIS2023: योगी सरकार (Yogi Government)ने राज्य को 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में पिछले वर्ष जहां अंतरराष्ट्रीय निवेशकों को आकर्षित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय रोड शो किए थे , वहीं इस माह में देश के घरेलू निवेशकों को लुभाने के लिए घरेलू रोड शो किए  आयोजित किए थे। इन्हीं रोड शो जैसे सभी आयोजनों से प्राप्त ...

Read more

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: जनवरी 31, 2023 8:38 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

UPGIS2023: योगी सरकार (Yogi Government)ने राज्य को 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में पिछले वर्ष जहां अंतरराष्ट्रीय निवेशकों को आकर्षित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय रोड शो किए थे , वहीं इस माह में देश के घरेलू निवेशकों को लुभाने के लिए घरेलू रोड शो किए  आयोजित किए थे। इन्हीं रोड शो जैसे सभी आयोजनों से प्राप्त निवेशकों के महत्वपूर्ण सुझावों, परिवर्तनों तथा निवेश से जुड़े आधारभूत ढांचों को निवेश नीतियों में समाहित करने के लिए इस बार निवेश आधारित आधारभूत ढांचों के निर्माण हेतु विशेष प्रावधानों को सम्मिलित किया जा रहा है। जिसके तहत ही यूपीसीडा (UPSIDA) 52 औद्योगिक भूखंडों की नीलामी करेगा।

ये भी पढ़ेंः UPGIS-2023: Delhi रोड शो से हुए धमाकेदार Investment समझौते, 2.75 लाख करोड़ के MoU हस्ताक्षरित

जानें किन किन शहरों में कराएगी नीलामी

यूपी की योगी सरकार निवेशकों को प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित ही नहीं कर रही बल्कि निवेशकों के महत्वपूर्ण सुझावों, उनकी सुविधा और जरूरतों के हिसाब से साधन भी उपलब्ध कराने का प्रयास कर रही है। इसी क्रम में फरवरी में लखनऊ में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (UPGIS 2023) के मद्देनजर निवेशकों को भूखंड उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा ) प्रबंधन औद्योगिक भूखंडों की नीलामी करने जा रहा है।प्राधिकरण की ओर से भूखंडों की नीलामी निकाली गई है। जो राज्य के उपरोक्त झांसी, हरदोई, मथुरा, अमेठी, मऊ, गाजियाबाद, कानपुर देहात, झांसी, जालौन और हमीरपुर जिलों के औद्योगिक क्षेत्रों में नीलामी योग्य 152 औद्योगिक भूखंड हैं। भूखंडों को चिह्नित करने के बाद आवेदन मांगे गए हैं।

13 फरवरी तक कर सकेंगे आवेदन

यूपीसीडा के सीईओ मयूर माहेश्वरी के मुताबिक, 31 जनवरी से सुबह 10 बजे से ई-ऑक्सन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक लोग प्रपत्र डाउनलोड कर भर कर जमा कर सकते हैं। प्रपत्र डाउनलोड करने, कैटलॉग फीस, प्रोसेसिंग फीस व ईएमडी भुगतान करने की अंतिम तिथ नौ फरवरी शाम छह बजे तक रखी गई है। 13 फरवरी को आवेदन शाम छह बजे तक जमा किया जा सकता है। 21 फरवरी को सुबह 10 बजे से औद्योगिक भूखंडों की ऑनलाइन नीलामी शुरू होगी।

ये भी पढ़ेंः UPGIS2023: समिट से पूर्व ही ‘गीडा’ को मिले 50 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव, अकेले गोरखपुर सिटी देगा 50 हजार रोजगार

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026