---Advertisement---

Vande Bharat Train: वंदे भारत एक्स्प्रेस में नई सुविधाओं का लाभ अगले साल से, जानिए इस ट्रेन का रंग नारंगी क्यों किया गया?

Vande Bharat Train: देश की सबसे चर्चित रेल गाड़ियों में से एक वंदे भारत अपनी खूबियों की वजह से चर्चा में बनी रहती है। इस बार यह ट्रेन इसलिए चर्चा में है कि आखिरकार इसका रंग नारंगी क्यों रखा गया है? अगर आपने भी वंदे भारत को देखा होगा तो आपके मन में भी यह ...

Read more

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: अक्टूबर 5, 2023 3:39 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Vande Bharat Train: देश की सबसे चर्चित रेल गाड़ियों में से एक वंदे भारत अपनी खूबियों की वजह से चर्चा में बनी रहती है। इस बार यह ट्रेन इसलिए चर्चा में है कि आखिरकार इसका रंग नारंगी क्यों रखा गया है? अगर आपने भी वंदे भारत को देखा होगा तो आपके मन में भी यह सवाल जरूर आया होगा कि आखिरकार ट्रेन का रंग नारंगी ही क्यों चुना गया तो चलिए आज हम आपके सवाल का जवाब देते हैं।

ट्रेन के रंग के पीछे साइंटिफिक कारण है


देश में रेलगाड़ी की परंपराओं को पीछे छोड़कर वंदे भारत को रंगीन अवतार में उतर गया। वंदे भारत अपनी सुविधाओं के साथ-साथ अपने रंग को लेकर भी काफी ज्यादा चर्चा में है। यह देखने में काफी ज्यादा सुंदर लगती है। इसको लेकर लोगों के कई सवाल थे कि आखिरकार इस रेलगाड़ी का रंग नारंगी ही क्यों रखा गया?

इस पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने साफ कर दिया है कि रेल के रंग के पीछे कोई राजनीति नहीं है, बल्कि इसके पीछे बेहद साइंटिफिक कारण है, साथ ही उन्होंने हाल ही में वंदे भारत के स्लीपर वर्जन की भी झलक सोशल मीडिया पर दिखाई।


सरकार ने क्यों चुना नारंगी?


वैष्णव ने कहा, ‘मानव आंखों के लिए, दो रंग सबसे आसानी से दिखने वाले माने जाते हैं – पीला और नारंगी। यूरोप में, लगभग 80 प्रतिशत ट्रेन या तो नारंगी होती हैं या उनमें पीले और नारंगी का संयोजन होता है।’ उन्होंने कहा, ‘सिल्वर रंग जैसे और भी कई रंग हैं,
जो पीले और नारंगी जैसे चमकीले होते हैं लेकिन अगर हम मानव आंखों की दृश्यता की दृष्टि से बात करें तो ये दो (नारंगी और पीले) रंग सबसे अच्छे माने जाते हैं।’

उन्होंने कहा कि इन्हीं कारणों से विमानों और जहाजों में ब्लैक बॉक्स नारंगी रंग के होते हैं। मंत्री ने कहा, ‘यहां तक कि बचाव नौकाएं और जीवन रक्षक जैकेट भी नारंगी रंग की होती हैं जिनका इस्तेमाल राष्ट्रीय आपदा मोचन बल करता है’।

वंदे भारत का स्लीपर वर्जन


रेल मंत्री ने हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा की थी, जिसमें वंदे भारत एक्सप्रेस के स्लीपर वर्जन की झलक थी। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि रेल यात्रियों के सफर को और सुखद बनाने के लिए वंदे भारत अब स्लीपर कोच के साथ आने के लिए तैयार है और 2024 के मध्य तक दुनिया के सामने आ सकती है। हालांकि, तारीख को लेकर सरकार ने अब तक कोई खुलासा नहीं किया है। नई स्लीपर वर्जन ट्रेन और भी कई आधुनिक सुविधाओं सेलैस होगी। पहली ट्रेन में 857 बर्थ हो सकती हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026

Jharkhand News

अगस्त 28, 2026

Himachal Pradesh PTI Teacher Vacancy

अगस्त 28, 2026

Leave a Comment