---Advertisement---

Vande Bharat Sleeper Train: दिल्ली से धनबाद और बंगाल की दूरी होगी कम! जानें कब शुरु हो रही नई वंदे भारत ट्रेन और क्या होगा खास ?

Vande Bharat Sleeper Train: दिल्ली से हावड़ा तक बहुत जल्द वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का संचालन किया जाएगा। इसको लेकर काफी चर्चा हो रही है। ये ट्रेन कई खूबियों से लैस है। यहां जानें किराया और स्पीड।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: नवम्बर 26, 2025 12:41 अपराह्न

Vande Bharat Sleeper Train
Follow Us
---Advertisement---

Vande Bharat Sleeper Train: वंदे भारत स्लीपर ट्रेन अपनी हाई स्पीड और आधुनिक सुविधाओं के लिए चर्चाओं में है। देश में जल्द ये ट्रेन पटरियों पर दौड़ सकती हैं। 180 किमी/घंटे की रफ्तार से दौड़ने वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन कम समय में रास्ता तय करेगी है। यही वजह है कि, सुरक्षित और समय बचाने वाले सफर के लिए इस ट्रेन को चुनने के लिए बेकरार हैं। अब बहुत जल्द वंदे भारत स्लीपर ट्रेन सीधे दिल्ली से धनबाद और बंगाल के हावड़ा तक चलेगी। खबरों की मानें तो इसे बहुत जल्द शुरु किया जा सकता है।

दिल्ली से बंगाल और झारखंड के लिए जल्द दौड़ेगी Vande Bharat Sleeper Train

आपको बता दें, नई दिल्ली से सीधे बंगाल के हावड़ा तक वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का संचालन होगा। इसके रुट में पड़ने वाले विभिन्न राज्यों के जंक्शन को भी फायदा होगा। इस स्लीपर ट्रेन का रुट कानपुर, प्रयागराज, डीडी उपाध्याय जंक्शन, धनबाद और आसनसोल होगा। इस वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के संचालन से इन शहरों के बीच की दूरी कम होगी।

दिल्ली से अभी झारखंड के धनबाद पहुंचने में लगभग 17 घंटे का समय लगता है। इसके साथ ही धनबाद के यात्रा का समय लगभग 14 घंटे हैं। ऐसे में वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के संचालन से इन दोनों रुट का समय 1 से 2 घंटे तक घट सकता है। इस सुपरफास्ट ट्रेन का संचालन हफ्ते में 6 दिन हो सकता है। इस ट्रेन के सलंचान का पूरा समय सारणी तैयार कर ली गई है। खबरों की मानें तो इस ट्रेन को 1 हफ्ते के अंदार चलाया जा सकता है। संडे को छोड़कर बाकी सभी 6 दिन दिल्ली से हावड़ा तक ये वंदे भारत स्लीपर ट्रेन दौड़ेगी। इसके चलने से यात्री का समय और पैसा दोनों ही बचेगा। इसके साथ ही इस रुट पर चलने वाली अन्य ट्रेनों पर बोझ कम पड़ेगा। अभी इस रुट पर जो वंदे भारत ट्रेन चलती है वो धनबाद, गया और हावड़ा के बीच चलती हैं। ऐसे में दिल्ली से इन शहरों में जाने वाले लोगों को इसका सीधा फायदा मिलेगा।

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का किराया और सुविधाएं

दिल्ली से हावड़ा तक चलने वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन 16 कोच से लैस होगी। एसी कोच से लेकर फर्स्ट क्लास तक के एसी कोच मिल सकते हैं। इस ट्रेन के लिए यात्री को 3 से 4 हजार रुपए तक के टिकट कीमत पर पेश किया जा सकता है। आपको बता दें, वंदे भारत की तरह ही ये वंदे भारत स्लीपर ट्रेन भी हाईटेक सुविधओं से लैस होगी। इसमें एसी, सीसीटीवी, चार्जर, पैंट्री, कंबल सहित हाईटेक वॉशरुम की सुविधा मिल सकती है। इस ट्रेन से यात्रियों का सफर काफी सुगम बनेगा।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

जुलाई 14, 2026

Jairam Ramesh

जुलाई 14, 2026

US Iran War

जुलाई 14, 2026

Punjab News

जुलाई 13, 2026

Punjab News

जुलाई 13, 2026

Rain Alert 14 July 2026

जुलाई 13, 2026