---Advertisement---

Viral Video: पाकिस्तानी क्रिकेटर Haris Rauf ने खोया अपना आपा, फैन को मारने के लिए दौड़े, देखें वीडियो

Viral Video: तेज गेंदबाज Haris Rauf का एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह एक फैन को मारने के लिए दौडते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Avatar of Shashank Kumar

By: Shashank Kumar

Published: जून 18, 2024 6:16 अपराह्न

Viral Video Haris Rauf
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: पाकिस्तानी क्रिकेटर्स का पारा आजकल काफी बढा हुआ लग रहा है। टीम को T20 World cup 2024 में ग्रुप स्टेज से हीं बाहर हो जाने के बाद कई संकटों का सामना करना पड़ रहा है। पहले पूरी टीम को USA से फिर भारत से हार के बाद काफी ट्रोल होना पड़ा। फिर टीम में हेड कोच द्वारा एकता को लेकर उठाए गए सवाल को भी काफी तूल मिली है। इसी बीच तेज गेंदबाज Haris Rauf का एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह एक फैन को मारने के लिए दौडते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Haris Rauf ने फैन को कहा ‘इंडियन होगा’

बता दें, मंगलवार को वायरल इस वीडियो में देखा जा सकता है कि Haris Rauf अपनी वाइफ के साथ साइडवॉक पर निकले थे। इस दौरान एक क्रिकेट फैन पाकिस्तान के हालिया परफॉर्मंस के बारे में कुछ कमेंट कर दिया, जिसके बाद तेज गेंदबाद भड़क गए और फैन को मारने के लिए दौड़ पड़े।

हालांकि कुछ दूसरे फैन्स और सेक्योरिटी ने हारिस को रोक दिया लेकिन, खिलाड़ी को इस दौरान ‘इंडियन होगा’ बोलते सुना गया। जिसके जवाब में फैन ने कहा कि पाकिस्तानी हूँ। यह काफी निंदनीय है कि फैन के कमेंट करने पर खिलाड़ी ने उसके देश का पता लगा लिया। यह दिखाता है कि खिलाड़ी के अंदर खेल भावना से अधिक पड़ोसी देशों के लिए नफरत है।

हारिस की वाइफ ने भी की रोकने की कोशिश

Viral Video में देखा जा सकता है कि फैन के कमेंट करने के बाद प्लेयर भड़क उठता है और फैन को मारने के लिए दौड़ते हैं। हालांकि इस दौरान उनकी वाइफ Muzna Malik Masood उनको रोकने की कोशिश करती हैं, लेकिन वह बिना सुने आपा खोकर फैन की ओर दौड़ पड़तें हैं।

वीडियो वायरल होने के बाद Haris ने रखा अपना पक्ष

आपको बता दें, सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो जाने के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर को काफी ट्रोल होना पड़ रहा था। लेकिन, बात ज्यादा तूल पकड़े उससे पहले हीं तेज गेंदबाज ने अपना पक्ष सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। हारिस के पोस्ट से लगता है कि फैन ने प्लेयर को उसके फैमिली के बारे में कमेंट किया है।

उन्होंने लिखा, “मैंने नहीं चाहता था यह सोशल मीडिया पोस्ट हो, लेकिन अब जब वीडियो सामने आ गया है, तो मुझे लगता है कि इस स्थिति को बताना बेहद ज़रूरी है। एक पब्लिक फिगर होने के नाते, हम फैंस से सभी तरह की रिएक्शन झेलने के लिए तैयार हैं। उन्हें हमारा समर्थन या आलोचना करने का अधिकार है। फिर भी, जब बात मेरे माता-पिता और मेरे परिवार की आती है, तो मैं उसी के अनुसार प्रतिक्रिया देने में नहीं सोंचूंगा। लोगों को परिवार के प्रति सम्मान दिखाना जरुरी है, चाहे उनका काम कोई भी हो।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

सितम्बर 26, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 26, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 26, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 26, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 26, 2026

Viral Video

सितम्बर 26, 2026