---Advertisement---

Weather Update: इस दिन तक दिल्ली में दस्तक दे सकता है मानसून, IMD ने बताया कहां-कहां होगी बारिश

Weather Update: अगले कुछ दिनों तक देश भर में मौसम सुहावना बना रहेगा। इस दौरान जमकर बारिश होगी। जिससे तापमान में भी कमी आएगी।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जून 23, 2023 6:00 पूर्वाह्न

WEATHER UPDATE
Follow Us
---Advertisement---

Weather Update: देशभर में इन दिनों मिलाजुला मौसम देखने को मिल रहा है। कहीं बारिश हो रही है तो कहीं भीषण गर्मी अपना कहर बरपा रही है। बिपरजॉय तूफान का असर अभी भी कई राज्यों में देखने को मिल रहा है। जहां भारी बारिश हो रही है। दिल्ली-NCR के इलाकों में भी बीते कुछ दिनों से मौसम काफी सुहावना बना हुआ है। गुरुवार सुबह भी दिल्ली समेत कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई। लेकिन, अभी भी लोग मानसून का इंतजार कर रहे हैं। लोग को उम्मीद है कि मानसून जल्द दस्तक देगा।

2-3 दिनों मध्य भारत पहुंचेगा मानसून

मानसून को लेकर IMD (India Meteorological Department) ने एक बड़ा अपडेट जारी किया है। IMD के मुातबिक, दक्षिण भारत में मानसून दस्तक दे चुका है। अब ये धीरे-धीरे तेलंगाना, आंध्र प्रदेश से होते हुए ओडिशा, पश्चिम बंगाल के रास्ते पूर्व भारत तक पहुंच रहा है। अगले 2 से 3 दिनों में मॉनसून मध्य भारत के प्रवेश कर जाएगा। जिसका असर मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों पर देखने को मिलेगा।

ये भी पढ़ें: सुरक्षा व्यवस्था पर LG और AAP में जंग जारी, CM Kejriwal बोले- जहां थानों में पुलिस नहीं, वहां कैसे सुरक्षित रहेंगे लोग

दिल्ली वासियों को करना होगा इंतजार

मौसम विभाग की मानें तो अभी दिल्ली वासियों को मानसून के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। IMD के मुातबिक, एक हफ्ते बाद मानसून दिल्ली में दस्तक दे सकता है। अभी मानसून दक्षिण भारत तक पहुंचा है। अगले कुछ दिनों में ये मध्य भारत तक पहुंच जाएगा। जिसके कुछ दिनों बाद ये दिल्ली-एनसीआर में भी प्रवेश कर जाएगा। IMD से मिली जानकारी के अनुसार 29 जून तक मानसून के दिल्ली-NCR में प्रवेश करने की संभावना है। हालांकि, यहां पर बीते कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। जिससे मौसम सुहावना बना हुआ है।

इन राज्यो में बारिश को लेकर अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के अंदर कई राज्यों में बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड समेत कई राज्यों में बारिश होने की संभावना है। जबकि, हीटवेव को लेकर मौसम विभाग ने कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। IMD के मुताबिक, ज्यादातर राज्यों में बारिश हो रही है। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। महाराष्ट्र के विदर्भ को छोड़कर कहीं भी हीटवेव की आशंका नहीं है।

ये भी पढ़ें: बाइडेन की डिनर पार्टी में पहुंचे PM Modi, फर्स्ट लेडी को दिया ग्रीन डायमंड का प्रजेंट, अमेरिकी राष्ट्रपति को गिफ्ट की ये चीजें

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 12 September 2026

सितम्बर 11, 2026

Bullet Train

सितम्बर 11, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 11, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 11, 2026

Jharkhand News

सितम्बर 11, 2026

8th Pay Commission

सितम्बर 11, 2026