---Advertisement---

Rohit Sharma के T20I से रिटायरमेंट के बाद कौन होगा भारतीय टीम का कप्तान? ये नाम हैं चर्चा में

भारतीय टीम के T20 World Cup 2024 की ट्रॉफी जीतने के बाद भारतीय कप्तान Rohit Sharma और इंडियन क्रिकेट के किंग विराट कोहली ने T20I से रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है।

Avatar of Shashank Kumar

By: Shashank Kumar

Published: जून 30, 2024 3:55 अपराह्न | Updated: जून 30, 2024 5:20 अपराह्न

Rohit Sharma:
Follow Us
---Advertisement---

Rohit Sharma: भारतीय टीम के T20 World Cup 2024 की ट्रॉफी जीतने के बाद भारतीय कप्तान Rohit Sharma और इंडियन क्रिकेट के किंग विराट कोहली ने T20I से रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है। इसके बाद अह यह अटकलें लगनी शुरु हो गई हैं कि भारतीय़ टीम की कमान अब किस खिलाड़ी के हाथों में जाएगी? अब इस वर्ल्डकप के बाद भारतीय टीम और BCCI के लिए अब यह गंभीर सवाल बना हुआ है। हालांकि इसके लिए कुछ नाम अब सामने आ रहे हैं जो इस प्रकार हैं:

हार्दिक पांड्या

क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में कई बार भारतीय टीम की कमान संभालने वाले और इस वर्ल्डकप में उपकप्तान हार्दिक पांड्या अब भारतीय टीम के कप्तान बन सकतें हैं। 30-वर्षीय हार्दिक का नाम रोहित शर्मा के बाद टीम का कमान संभालने वालों की लिस्ट में सबसे आगे है।

सूर्यकुमार यादव

बता दें, भारत के सीनियर खिलाड़ी और 360 डिग्री प्लेयर सूर्यकुमार यादव को Rohit Sharma के बाद टीम की कप्तानी दी जा सकती है। रोहित शर्मा के अच्छे मित्र होने के साथ-साथ सूर्यकुमार यादव का नेचर काफी शांत है औऱ उन्होंने कई दफा रोहित की अनुपस्थिति में टीम की कमान संभाली है, इसलिए सेलेक्टर्स उनको इस फॉर्मेट में रोहित के उत्तराधिकारी के रुप में देख सकतें हैं।

ऋषभ पंत

बता दें, भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को भी सेलेक्टर्स कप्तान के रुप में देख सकतें हैं, यदि वह लंबे समय के लिए टीम को इस फॉर्मेट में एक हीं आदमी को रखना चाहें। 26-वर्षीय पंत ने दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करते हुए और विकेट के पीछे से जिस तरह बॉलर को गाइड करतें हैं उससे उनकी काबिलियत का पता चलता है।ॉ

शुभमन गिल

भारतीय टीम के सेलेक्टर्स इस वर्ल्डकप की जीत के बाद एक युवा कप्तान को भी टीम का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी देते दिख सकते हैं। क्योंकि कुछ समय पहले यह कहा जा रहा था कि हो सकता है, इसके बाद सभी सीनियर प्लेयर्स को रेड बॉल फॉर्मेट और सिर्फ वनडे मैचेज हीं खेलने को मिले। ऐसे में BCCI एक नया नेता चुन सकती है। इसके अलावा जिम्बाब्वे टूर के लिए BCCI ने शुभमन गिल को हीं कप्तान बनाया है, इसलिए शुभमन गिल का नाम सामना आ रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 15 July 2026

जुलाई 14, 2026

Rain Alert 15 July 2026

जुलाई 14, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 14, 2026

Jharkhand News

जुलाई 14, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 14, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 14, 2026