---Advertisement---

Uniform Civil Code पर देशभर में तेज हुई चर्चा, क्या UCC को लागू करने वाला भारत का पहला राज्य बनेगा उत्तराखंड ?

Uniform Civil Code: UCC की PM मोदी द्वारा खुलकर वकालत करने के बाद देश में इसकी चर्चा तेज हो गई है। लोग पूछ रहे हैं क्या सरकार इसे जल्द लागू करने वाली है ?

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जून 29, 2023 11:45 पूर्वाह्न

Uniform Civil Code
Follow Us
---Advertisement---

Uniform Civil Code: समान नागरिक संहिता (UCC) की PM मोदी द्वारा खुलकर वकालत करने के बाद देशभर में इसकी चर्चा तेज हो गई है। अब लोग पूछ रहे हैं क्या सरकार इसे जल्द लागू करने वाली है ? इसी बीच उत्तराखंड सरकार इस मुद्दे पर एक कदम आगे बढ़ सकती है। ऐसा माना जा रहा है कि उत्तराखंड में जल्द इसे लागू किया जा सकता है। क्योंकि हाल ही में सरकार ने समान नागरिक संहिता पर विचार के लिए एक समिति का गठन किया था। ये समिति अगले दो से तीन सप्ताह के अंदर अपनी सिफारिशें दे सकती हैं। जिसके बाद सरकार इसे लागू कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो उत्तराखंड इसे लागू करने वाला पहला राज्य बन जाएगा।

BJP के कोर एजेंडे में UCC का मुद्दा

केंद्र और उत्तराखंड दोनों में ही BJP की सरकार है। पिछले साल चुनाव जितने के बाद से उत्तराखंड में लगातार इस मुद्दे पर बहस हो रही है। केंद्र सरकार चाहती है कि उत्तराखंड में इसे जल्द से जल्द लागू किया जाए, ताकि लोगों पर इसका रिएक्शन देखा जा सके। अगर उत्तराखंड में ये मुहिम सफल होती है तो केंद्र सरकार इसे देशभर में लागू कर सकती है। BJP की स्थापना के समय से ये मुद्दा उनके कोर एजेंडे में रहा है। चुनावों के दौरान भाजपा UCC को अपने घोषणापत्र में भी जगह देती है। BJP का मानना है कि पूरे देश में एक ही कानून होना चाहिए, ताकि लोगों को न्याय मिल सके।

SC के आदेशों को आधार बना सकती है BJP

माना जा रहा है कि सरकार 2024 के चुनाव से पहले इसे लागू करना चाहती है। ऐसे में इन दिनों इस पर बहस तेज हो गई है। BJP को लगता है कि इस मुद्दे से ध्रुवीकरण तेज होगा, जिसका फायदा उसे ही होगा। पार्टी सूत्रों की मानें तो BJP पहले उत्तराखंड में इसका अध्ययन करेगी। उसके बाद ही इस पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। इसे लागू करने के लिए BJP सुप्रीम कोर्ट के आदेशों को भी आधार बना सकती है। जिसमें SC ने इसे लागू करने की सलाह दी थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

PSL 2026

मार्च 30, 2026

US-Israel-Iran War

मार्च 30, 2026

Health

मार्च 30, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026