---Advertisement---

Wrestlers Protest: नए संसद भवन के उद्घाटन पर पहलवान मचाएंगे दंगल, करेंगे महिला महापंचायत का किया आयोजन

Wrestlers Protest: पिछले 1 महीने से पहलवान भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी कड़ी में पहलवान विनेश फोगाट ने एक बड़ा ऐलान किया है। विनेश फोगाट ने ऐलान करते हुए बताया कि, 28 मई को संसद भवन की नई इमारत के सामने ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: मई 24, 2023 1:07 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Wrestlers Protest: पिछले 1 महीने से पहलवान भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी कड़ी में पहलवान विनेश फोगाट ने एक बड़ा ऐलान किया है। विनेश फोगाट ने ऐलान करते हुए बताया कि, 28 मई को संसद भवन की नई इमारत के सामने महिला महापंचायत बुलाई है। इसी के साथ उन्होंने यह भी बताया कि, ये बृजभूषण की गिरफ्तारी के लिए शांति पूर्वक पंचायत होगी। आपको बता दें कि, इसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए संसद भवन का उद्घाटन करेंगे।

महापंचायत को महिलाएं करेंगी लीड

इसी के साथ 23 मई को पहलवानों ने जंतर-मंतर से इंडिया गेट तक इंसाफ की मांग को लेकर मार्च निकाला था। इस दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहलवानों ने कहा कि, हमने 28 मार्च को नए संसद भवन के सामने शांतिपूर्ण महिला महापंचायत करने का फैसला किया है। इसी के साथ पहलवानों ने कहा कि, महिलाएं इस पंचायत को लीड करेंगी। विनेश फोगाट ने कहा कि, ये आवाज जो उठाई गई है यह दूर तक जानी चाहिए अगर आज देश की बेटियों को न्याय मिलेगा तो आने वाली पीढ़ियां इससे हिम्मत लेंगी।

ये भी पढ़ें: कभी Vicky Kaushal के लिए यह बॉलीवुड एक्ट्रेस पति को तलाक देने के लिए थी तैयार, इन हसीनाओं संग भी उड़ी अफेयर्स की अफवाहें

विनेश फोगाट को बताया मंथरा

इसी कड़ी में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों को लेकर भाजपा सांसद बृजभूषण ने एक बयान दिया। उन्होंने रामायण का हवाला देते हुए विनेश फोगाट को मंथरा तक कह दिया। उन्होंने कहा कि, रामायण के मुताबिक मंथरा के उकसाने के बाद ही केकई ने दशरथ से राम को 14 साल के वनवास पर भेजने की जिद की थी। आपको बता दें कि, दिल्ली पुलिस ने पहलवानों द्वारा की गई शिकायत के बाद बृजभूषण सिंह के खिलाफ दो मामले दर्ज किए हैं। पहली FIR नाबालिक द्वारा लगाए गए आरोपों से जुड़ी है जिसमें पोस्को कानून और भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। वहीं दूसरी एफआईआर यौन उत्पीड़न के आरोप से संबंधित है।

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: इन 5 आदतों की वजह से महिलाएं उठाती हैं सबसे ज्यादा नुकसान, टूट पड़ता है मुसीबतों का पहाड़

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 29, 2026

CM Hemant Soren

अक्टूबर 29, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 29, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 29, 2026

Cyclone Arnab

अक्टूबर 29, 2026

Karwa Chauth 2026

अक्टूबर 29, 2026