---Advertisement---

Air Pollution: फेफड़ा ही नहीं दिमाग के लिए भी प्रदूषण है जानलेवा, डॉक्टर से ये खतरनाक रिस्क सुन नहीं होगा यकीन

Air Pollution: एयर पॉल्यूशन की वजह से न सिर्फ आपको फेफड़ों की समस्या बल्कि कई और परेशानियों का भी खतरा है। यह आपके दिमाग पर असर कर सकता है। आइए जानते हैं डॉक्टर प्रियंका ने क्या कहा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 28, 2025 6:07 अपराह्न

Air Pollution
Follow Us
---Advertisement---

Air Pollution: प्रदूषण की वजह से कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है और ऐसे में अपना ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। डॉक्टर प्रियंका सेहरावत ने इस वीडियो को शेयर करते हुए उन सभी लोगों को खास जानकारी देती हुई नजर आई जो प्रदूषण की वजह से परेशान हैं। इसके अलावा डॉक्टर यह बताती हुई नजर आती हैं कि एयर पॉल्यूशन की वजह से दिमाग संबंधी कई परेशानियां आपको हो सकती है और डिमेंशिया तक होने का खतरा होता है। वहीं डॉक्टर प्रियंका इसे बचाव के लिए तीन टिप्स देती हुई लोगों को नजर आई है। आइए जानते हैं एयर पॉल्यूशन को लेकर डॉक्टर की राय।

एयर पॉल्यूशन की वजह से हो सकती है ये बीमारियां

डॉ प्रियंका इस वीडियो में कहती है कि “आप नहीं मानोगे अगर मैं आपको बताऊंगी कि एयर पॉल्यूशन न सिर्फ आपके फेफड़ों को बल्कि आपका नॉर्मल ब्रेन को डिमेंशिया ब्रेन में मेमोरी लॉस ब्रेन में बदल सकता है।” एयर पॉल्यूशन के सबसे बड़े रिस्क फैक्टर होते हैं। भूलने की बीमारी, पार्किंसन डिजीज, ब्रेन का स्लो हो जाना, ब्रेन फोग जैसे अल्जाइमर के रिस्क बढ़ा सकता है। इन्फ्लेमेशन और स्ट्रेस यह शरीर में बढ़ाता है जिसकी वजह से आपको कई समस्याएं देखने को मिल सकती है। पॉल्यूशन से होने वाले खतरे की वजह से यह बीमारियां हो रही है।

Air Pollution से के लिए क्या करें

इतना ही नहीं डॉक्टर प्रियंका कहती हुई दिखाई देती है कि आप तीन चीज इसके लिए कर सकते हैं। इन डोर एक्सरसाइज पर आप ध्यान दें। बाहर जाने की बजाय आप घर में योग, मेडिटेशन, इनडोर साइकलिंग कर सकते हैं। बाहर अगर आप जाना चाहते हैं तो रोड से दूर रहना है। आप हरी भरी पार्क में कर सकते हैं। ट्रेफिक एरिया से दूर रहे क्योंकि यहां प्रदूषण का खतरा होता है तो वही बाहर निकालने के बाद आप मास्क पहनना बिल्कुल भी ना भूलें।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Deepika Padukone

मई 14, 2026

Gut Health Tips

मई 14, 2026

Breast Cancer

मई 14, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Mumbai Viral Video

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026