---Advertisement---

Belly Fat से पा सकते हैं राहत, एक्सपर्ट अप्रूव 5 मॉर्निंग रूटिन से मेनोपोज और पोस्ट प्रेग्नेंसी भी होगा फायदा

Belly Fat: वेट लॉस के साथ अगर आप अपनी बैली फैट को भी कम करना चाहते हैं तो सुबह के 5 रुटिन को चेंज करना जरूरी है।जाने कैसे आपको फायदा हो सकता है। आइए जानते हैं एक्सपर्ट ने लोगों को क्या सलाह दी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 21, 2026 5:00 अपराह्न

Belly Fat
Follow Us
---Advertisement---

Belly Fat: घंटों बैठे हुए ऑफिस जॉब हो या आजकल के सेडेंटरी लाइफस्टाइल जिसकी वजह से हम चाह कर भी मूवमेंट नहीं कर पाते हैं। ऐसे में सबसे ज्यादा जो समस्या देखने को मिलती है वह है बेली फैट की। बढ़ती उम्र के लोगों में पेट के बाहर निकलने की समस्या देखी जाती है। चाहे पोस्ट प्रेगनेंसी की बात हो या फिर बढ़ती उम्र के साथ अगर आप बेली फैट की समस्या से जूझ रहे हैं तो इंस्टाग्राम से फिटनेस एक्सपर्ट ने वह 5 मॉर्निंग रूटीन को शेयर किया है जो आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। आइए जानते हैं कैसे आप अपने सुबह से शुरुआत हेल्दी कर सकते हैं।

Belly Fat के लिए मॉर्निंग रुटिन है अहम

बेली के लिए अगर फिटनेस एक्सपर्ट द्वारा बताए गए टिप्स की बात करें तो वह कहती है अगर यह 5 रुटिन आप फॉलो करते हैं तो बेली फैट तो जाएगा ही जाएगा। चाहे वह बच्चा होने के बाद हो या फिर मेनोपॉज की वजह से हो।

इन 5 मॉर्निंग टिप्स से पेट की चर्बी होगी कम

खुद को इस तरह रखें हाइड्रेट

पहले टिप्स के बारे में बात करते हुए बेली फैट कम करने के लिए गर्म पानी पीने की सलाह दी जाती है। इस दौरान वह कहती है कि जीरा पानी हो धनिया वाटर हो या लेमन वॉटर जो भी आपकी बॉडी को सूट करता हो आप पी सकते हैं। इसके अलावा पूरे दिन आपको कम से कम 4 लीटर पानी पीना है।

पेट की चर्बी कम करने के लिए वॉक है जरूरी

अगर अपने पेट को चर्बी को कम करना चाहते हैं तो आप उठते ही 4 से पांच मिनट वॉक जरूर करें। अगर आप बाहर नहीं जा पा रहे हैं तो घर में जरूर ट्राई करें। आप थोड़ा बहुत कर सकती हैं जैसे हल्की स्ट्रेचिंग जो आपकी बॉडी को एक्टिवेट करता है।

हेल्दी ब्रेकफास्ट भी है बेली फैट के लिए फायदेमंद

सुबह-सुबह उठकर अगर आप भी पराठे का सेवन करते हैं तो यह आपके शुगर लेवल को बढ़ाता है तो ऐसे में आप हल्की चीजें जैसे उपमा, पोहा, दो अंडे ले सकते हैं। पैकेट फूड से दूर रहे।

कभी भी ब्रेकफास्ट को ना करें स्किप

ब्रेकफास्ट आपके लिए बेहद जरूरी है और बेली फैट को कम करने के लिए भी मददगार हो सकता है। अगर सुबह आपको जल्दी जाना है और नाश्ता नहीं करते तो यह आपके मेटाबॉलिज्म को स्लो करता है।

डेली वर्कआउट है फायदेमंद

फिटनेस एक्सपर्ट यह भी बताती है कि वेट लॉस हो या फिर बेली फैट दिनभर खुद को एक्टिव रखना जरूरी है लेकिन सुबह के 10 मिनट पहले वर्कआउट करने से फायदा हो सकता है।

इसके साथ ही एक्सपर्ट ने वो वर्कआउट भी बताए हैं जिसे आप ट्राई कर सकते हैं।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 13, 2026

Mumbai Viral Video

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Patna Viral Video

मई 13, 2026

Palak Tiwari

मई 13, 2026

Neet Paper Leak

मई 13, 2026