---Advertisement---

Brain Tumor: सिरदर्द को साधारण समझना बन सकता है काल! विशेषज्ञ ने बताया किन रेड सिग्नल को इग्नोर करना है जानलेवा

Brain Tumor: सिर दर्द को हमेशा आम समझने की गलती आपके लिए कभी-कभी खतरे का घर भी बन सकता है। ऐसे में जरूरी है कि आपको ध्यान रखना कि इसके साथ कोई और लक्षण तो दिखाई नहीं दे रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 2, 2026 6:00 पूर्वाह्न

Brain Tumor
Follow Us
---Advertisement---

Brain Tumor: लाइफस्टाइल में अगर छोटे बड़े कुछ बदलाव किए जाए तो जिंदगी आसान बन जाती है और हम एक हेल्दी लाइफस्टाइल को अपना पाते हैं। इसके लिए जरूरी होता है कि आप क्या कर रहे हैं और क्या नहीं। अगर आप भी उस लिस्ट में हैं जो सिर दर्द से अक्षर परेशान रहते हैं लेकिन इसे हल्के में लेने की गलती करते हैं। क्या आपको पता है कि यह आपके लिए रिस्की भी वजह बन सकता है। एम्स ट्रेंड एक्सपर्ट डॉक्टर प्रियंका सेहरावत ने इस बारे में लोगों को बताया जहां कहा कि अक्सर सिर दर्द को हम थकान या स्ट्रेस समझकर टाल देते हैं लेकिन कुछ सिर दर्द के पैटर्न ऐसे होते हैं जो डॉक्टर को दिखाना जरूरी है।

दौरे के साथ अगर आ रही है बेहोशी तो क्यों हो जाएं सावधान

अगर एक्सपर्ट की माने तो नॉर्मल सिरदर्द से हटकर अगर आपको दौरा आ रहा है और बेहोशी जैसी चीज हो रही है तो आपको सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

देखने में आ रही है समस्याएं तो क्यों है रिस्की

अगर आपको धुंधला दिख रहा है या फिर डबल दिख रहा है। एक तरफ से देखने में परेशानी हो रही है। अगर कुछ सेकेंड के लिए भी धुंधलापन महसूस हो रहा है तो यह भी रेड फ्लैग है।

हाथ पैर में सुन्नपन को ना करें इग्नोर

एम्स एक्सपर्ट ने कहा कि अगर आपकी बॉडी में अचानक से कमजोरी आने लगती है। हाथ पैर में सुन्नपन या झनझनाहट आती है। एक तरफ का हाथ पैर कमजोर लगता है या फिर अचानक चलते-चलते पैर रुक जा रहा है। अगर आपके चलने के स्टाइल में बदलाव आ गया है तो सावधान हो जाए।

क्यों आवाज में बदलाव है रिस्की

ब्रेन ट्यूमर से बचना है तो आपको अपनी आवाज पर भी ध्यान रखना जरूरी है। आपको अगर लगता है कि आपकी आवाज में बदलाव आ गया है । बात करते-करते आप शब्द भूल जा रहे हैं। बोलने में लड़खड़ाने लगते हैं या अचानक से चीज भूल जा रहे हैं। कान में कभी आवाज आ रही है तो डॉक्टर से संपर्क करें।

चक्कर आना भी हो सकता है ब्रेन ट्यूमर का लक्षण

एक्सपर्ट के मुताबिक चक्कर आना, बैलेंस बिगड़ना या एक जगह पर आप स्थिर होकर खड़े नहीं हो पा रहे हैं तो इसके लिए आपको अलर्ट होना जरूरी है। डॉक्टर से चेक करवा लें तभी असली वजह सामने आ सकती है।

अगर सिर दर्द के साथ ये लक्षण आपको दिखाई दे रहे हैं तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। जरूरी नहीं कि ये ब्रेन ट्यूमर के ही लक्षण हो लेकिन सावधानी रखना अहम है।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Delhi Viral Video

सितम्बर 1, 2026

Kareena Kapoor

सितम्बर 1, 2026

Mouni Roy

सितम्बर 1, 2026

Badshah

सितम्बर 1, 2026

Hair Care

सितम्बर 1, 2026

Ram Kapoor

सितम्बर 1, 2026