---Advertisement---

देर से शादी और ब्रेस्टफीडिंग ना कराना बन सकता है Breast Cancer की वजह! एक्सपर्ट से जानें गलत लाइफस्टाइल के साथ क्या है कारण

Breast Cancer: अगर आप भी बीमारी को समय रहते नहीं पहचान पा रहे हैं तो आइए जानते हैं इसके लिए कौन-कौन से कारण हो सकते हैं। अगर आपको लक्षण दिखाई दे रहे हैं तो सावधान हो जाए क्योंकि यह वजह आपकी बीमारी के लिए बन सकती है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 14, 2026 6:00 पूर्वाह्न

Breast Cancer
Follow Us
---Advertisement---

Breast Cancer: महिलाओं में होने वाले कैंसर की बात करें तो सबसे ज्यादा रिस्की इसे बताया जाता है अगर आपका लाइफस्टाइल सही है फिर भी अगर अपने इन मामलों में सतर्कता नहीं दिखाई तो आपके लिए खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में एक्सपर्ट से जाने कि आखिर किन कारणों से बेस्ट कैंसर हो सकता है। कैसे आपके लिए परेशानी बढ़ सकती है। इसके लिए जरूरी है कि आप अपना ध्यान रखें और समय रहते इसका इलाज करवा सके।

ब्रेस्ट कैंसर का क्या है मासिक धर्म से कनेक्शन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by NDTV India (@ndtvindia)

बेस्ट कैंसर की वजह के बारे में बात करते हुए एक्सपर्ट ने कहा कि हार्मोनल बदलाव इसका सबसे बड़ा कारण है जिसका शायद लोग ध्यान नहीं रख पाते हैं। ऐसे में वह सभी चीज जहां हार्मोनल डिसबैलेंस होता है वहां खतरा बढ़ सकता है। अगर किसी का जल्दी मासिक धर्म शुरू होता है या लंबे समय तक इसका चलते रहना रिस्क की वजह बन सकती है। मेनोपॉज देर से होना भी खतरे का घर बन सकता है।

देर से शादी और ब्रेस्टफीडिंग सी क्यों है रिस्क

एक्सपर्ट ने यह भी बताया कि देर से शादी होना और देर से बच्चा होना भी ब्रेस्ट कैंसर का कारण बन सकता है। ब्रेस्टफीडिंग कम करवाना या नहीं करवाना भी आपके लिए रिस्की हो सकता है। ऐसे में एक्सपर्ट के मुताबिक जो भी कंडीशन जिसमें महिलाओं के हारमोंस का एक्सपोजर ज्यादा होता है उनकी वजह से ब्रेस्ट कैंसर होने की संभावना हो सकती है।

कैसे लाइफस्टाइल की वजह से है खतरा

वहीं ब्रेस्ट कैंसर के लिए लाइफस्टाइल में बदलाव की बात करें तो एक्सपर्ट के मुताबिक स्ट्रेस, एक्सरसाइज ना करना या फिर बैलेंस डाइट ना लेना, कार्सिनोजेनिक पदार्थ का सेवन करना भी वजह बन सकता है।

इन लोगों में भी है Breast Cancer का रिस्क

इसके साथ ही अगर डॉक्टर की माने तो उन्होंने कहा है कि अगर किसी को पहले कैंसर हुआ है जैसे लंग कैंसर जिसका इलाज हुआ है तो उन्हें ब्रेस्ट कैंसर का खतरा ज्यादा होता है। वहीं जेनेटिक भी इस बीमारी का खतरा होता है अगर आपकी फैमिली में किसी को यह हुआ है तो वह रिस्की बन सकता है।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gut Health Tips

मई 14, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Mumbai Viral Video

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Patna Viral Video

मई 13, 2026

Palak Tiwari

मई 13, 2026