---Advertisement---

महिलाओं के लिए क्या है Cancer को मात देने के लिए हेल्दी फूड, एक्सपर्ट से जानें खाने को लेकर किन चीजों को ना करें नजरअंदाज

Cancer: खान पान को लेकर ना करे लापरवाही क्योंकि यह आपके लिए बीमारी का खतरा बढ़ा सकता है लेकिन इस दौरान किन चीजों का ध्यान रखना जरूरी है। आइए जानते हैं डॉक्टर ने इस बारे में क्या कहा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 28, 2026 5:36 अपराह्न

Cancer
Follow Us
---Advertisement---

Cancer: क्या आपको पता है कि आप अगर अपने खान-पान में कुछ चीजों को शामिल करते हैं और सावधानियां बरतते हैं तो कैंसर जैसी बीमारी से बचा जा सकता है। अगर महिलाओं में एंटी कैंसर डाइट की बात करें तो यह जानने के बाद शायद आपको हैरानी हो सकती है। डॉक्टर तरंग कृष्ण ने शुभंकर मिश्रा के साथ पॉडकास्ट में बात करते हुए इस बारे में बताया है। आइए जानते हैं आखिर महिलाएं खान-पान को लेकर क्या खास ख्याल रख सकती है जो उनके लिए फायदेमंद हो सकता है।

Cancer से बचने के लिए क्या रखें डाइट में ध्यान

कैंसर से बचाव के लिए जितना हो सके फाइबर रिच फूड खाने की सलाह डॉक्टर तरंग कृष्ण देते हैं। इसके साथ ही डॉक्टर का कहना है कि आप अपनी डाइट में ज्यादा से ज्यादा फल का सेवन करें जब आप खाना पकाने के लिए जा रहे हैं तो सब्जी बनाने से पहले आधे घंटे बेकिंग सोडा या विनेगर डालकर सब्जी को धोकर जरूर रखें ताकि जितने भी पेस्टिसाइड हो वह निकल जाए और इसे अच्छे से पकाए।

प्रोटीन के साथ और क्या खाए महिलाएं

इसके साथ ही डॉक्टर ने यह भी कहा कि कैंसर से बचाव के लिए आप अपनी डाइट में सभी चीज का ध्यान रखें खासकर प्रोटीन का जो महिलाएं अक्सर नजरअंदाज करती है। आपकी बॉडी के जितने भी मसल्स हैं वह प्रोटीन से बनते हैं। यह आपके शरीर का बिल्डिंग ब्लॉक होता है। डॉक्टर का कहना है कि अगर आप प्रोटीन हर दिन कहते हैं तो इससे आपका बॉडी कमजोर नहीं पड़ता है। इसके साथ ही महिलाओं को कैल्शियम लेने की भी जरूरत होती है।

निश्चित तौर पर डॉक्टर द्वारा बताई गई इन टिप्स का अगर आप अपने डाइट और लाइफस्टाइल में ध्यान देते हैं तो कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जंग जीत सकते हैं क्योंकि फाइबर और प्रोटीन दोनों ही जरूरी हो सकता है। इसके साथ ही आप जो खा रहे हैं वह हेल्दी और साफ होना जरूरी बताया गया है।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vitamin B12

मई 28, 2026

viral Video

मई 28, 2026

Assam Viral Video

मई 28, 2026

Viral Video

मई 28, 2026

Bihar Viral Video

मई 28, 2026

Viral Video

मई 28, 2026