---Advertisement---

Celebrity Bridal Necklace: बॉलीवुड की इन स्टाइल डीवा के ये ब्राइडल नेकलेस हैं सबसे हटके, आप भी जरूर हो जाएंगे इन्सपायार्ड

Celebrity Bridal Necklace: पूरी दुनिया में बॉलीवुड की दुल्हनों के स्टाइल की कोई तुलना नहीं कर सकता है। हिंदी फ़िल्म जगत की अभिनेत्रियां केवल कैमरा के सामने ही स्टाइलिश नहीं लगतीं, बल्कि कैमरा के पीछे उनके स्टाइलिश लुक्स अब से लोगों का दिल जीत नज़र आते हैं। अब तक दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा, अनुष्का शर्मा ...

Read more

Avatar of Sparsh

By: Sparsh

Published: सितम्बर 26, 2023 6:30 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Celebrity Bridal Necklace: पूरी दुनिया में बॉलीवुड की दुल्हनों के स्टाइल की कोई तुलना नहीं कर सकता है। हिंदी फ़िल्म जगत की अभिनेत्रियां केवल कैमरा के सामने ही स्टाइलिश नहीं लगतीं, बल्कि कैमरा के पीछे उनके स्टाइलिश लुक्स अब से लोगों का दिल जीत नज़र आते हैं। अब तक दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा, अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ़ रील लाइफ़ में दुल्हन बन चुकी हैं। वहीं हाल ही में अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की शादी हुई है जिसमें उनका भी एक बेहद खूबसूरत अंदाज़ देखने को मिला है। 

बॉलीवुड की इन दुल्हनों के आउटफ़िट स्टाइल का तो हर कोई दीवाना है ही, लेकिन इनके ब्राइडल नेकलेस की बात ही कुछ और है। यदि आप भी अपनी शादी के लिए या अपनी किसी दोस्त की शादी के लिए एक ब्राइडल नेकलेस की तलाश में हैं, तो बॉलीवुड की इन दुल्हनों से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। तो चलिए आज हम आपको बॉलीवुड की उन दुल्हनों के बारे में बताते हैं जिन्होंने अपनी शादी में अपने ब्राइडल नेकलेस से सबका दिल जीता है। 

परिणिती चोपड़ा के अनकट डायमंड नेकलेस के फैन हुए लोग

परिणिती चोपड़ा हाल ही में राघव चड्ढा के साथ शादी के बंधन में बंधी हैं। इस दौरान उनकी शादी की तस्वीरें पूरे सोशल मीडिया पर छायी हुई हैं। खैर, बात अगर परिनीति के ब्राइडल लुक की करें, तो अभिनेत्री ने अपनी शादी के लिए मनीष मल्होत्रा द्वारा तैयार किया शादी का जोड़ा पहना था। वहीं इस लहंगे के साथ उन्होंने एक मल्टी लेयर अनकट डायमंड ब्राइटन नैकलेस पहना था जो कि उनके आउटफिट की जान था। 

अनुष्का शर्मा का रानी हार और चोकर था सबसे खास

इटली में विराट कोहली के साथ अपनी शादी के दौरान अनुष्का शर्मा बेहद ख़ूबसूरत लग रहीं थीं। अपनी शादी पर जितना ख़ूबसूरत अभिनेत्री का लहंगा था उससे कहीं ज़्यादा ख़ूबसूरत उनका ब्राइडल नेकलेस था। अपने इस खास दिन पर अनुष्का ने रानी हार के साथ सिंडिकेट अनकोट हीरे, गुलाबी स्पिनल और बारीक जापानी मोती जड़ा एक ख़ूबसूरत चोकर नेकलेस पहना था। 

प्रियंका चोपड़ा की सब्यासाची हेरिटेज ज्वेलरी 

निक जोनास के साथ अपनी शादी में प्रियंका चोपड़ा ग़ज़ब की ख़ूबसूरत लग रहीं थीं। अपने फ़ैशन सेंस से बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में सुर्खियां बटोर चुकी प्रियंका अपनी शादी पर भी फ़ैशन गोल्स देती नज़र आ रहीं थीं। अपनी शादी पर अभिनेत्री ने एक मल्टी लेयर डायमंड ब्राइडल नेकलेस पहना था, जिसने उनके आउटफ़िट में चार चांद लगाए थे।

कियारा आडवाणी के पन्ना हार ने जीता सबका दिल

अभिनेत्री कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी बॉलीवुड की सबसे चर्चित शादियों में से एक थी। अपनी शादी पर कियारा ने एक बेहद ख़ूबसूरत पिंक लहंगा पहना था जिसमें वह एक परी लग रहीं थीं। मगर कियारा के लहंगे से ज़्यादा लोग उनके ब्राइडल नैकलेस की तारीफ़ कर रहे थे। कियारा ने अपने ब्राइडल आउटफ़िट के साथ एक ख़ूबसूरत गला बंद पन्ना हार पहना था जो कि उनपर बहुत ही ख़ूबसूरत लग रहा था। 

आलिया भट्टी का पोल्की ब्राइडल नेकलेस पड़ा सब पर भारी

आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर के साथ शादी बेहद सादगी से केवल अपने क़रीबी रिश्तेदारों के साथ की थी। शादी में अभिनेत्री ने एक सफ़ेद रंग की साड़ी पहनी थी जिसके साथ उन्होंने एक अनकट डायमंड पोल्की नेकलेस पेयर किया था। यह है कि उनके पूरे लुक में एक अलग जान डाल रहा था।  

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Sparsh

Sparsh

Hi, I’m Sparsh, and I write about technology, entrepreneurship, entertainment , and emerging digital trends.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Knee Pain

अगस्त 11, 2026

Jacqueline Fernandez

अगस्त 11, 2026

Viral fever

अगस्त 10, 2026

Health Tips

अगस्त 10, 2026

Stress

अगस्त 10, 2026

Leave a Comment