---Advertisement---

Chanakya Niti: बिना जादू के किसी को वश में करना हो तो मानें आचार्य चाणक्य की ये बातें, आपके इशारों पर नाचेंगे लोग

Chanakya Niti: आज के समय में आचार्य चाणक्य सभा व्यक्ति के लिए मार्गदर्शक हैं। इनकी नीतियां विश्व प्रसिद्ध है। चाणक्य नीति एक ग्रंथ है जिसके रचनाकार आचार्य चाणक्य हैं। ये हमेशा व्यक्ति को जीवन में आगे बढ़ने का मार्ग दिखाते हैं। आचार्य पेशे से सलाहकार, नीतिकार और अर्थशास्त्री थे। इसके अलावा आचार्य कई राजा महाराजा ...

Read more

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: जनवरी 23, 2023 12:14 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Chanakya Niti: आज के समय में आचार्य चाणक्य सभा व्यक्ति के लिए मार्गदर्शक हैं। इनकी नीतियां विश्व प्रसिद्ध है। चाणक्य नीति एक ग्रंथ है जिसके रचनाकार आचार्य चाणक्य हैं। ये हमेशा व्यक्ति को जीवन में आगे बढ़ने का मार्ग दिखाते हैं। आचार्य पेशे से सलाहकार, नीतिकार और अर्थशास्त्री थे। इसके अलावा आचार्य कई राजा महाराजा के गुरु हुआ करते थे।

आचार्य चाणक्य ने महिला एवं पुरुष के जीवन पर व्याख्या किया है। इतना ही नहीं आचार्य ने पति-पत्नी के संबंध को भी नीति में दिखाया है। इस नीति में आचार्य बताते हैं कि कभी भी इन लोगों को अपने वश में किया जा सकता है। इन चीजों को ऐसे लोगों को आसानी से वश में किया जा सकता है। तो आइए जानते हैं।

इस श्लोक में आचार्य ने किया है व्याख्या

लुब्धमर्थेन गृह्णीयात् स्तब्धमंजलिकर्मणा,
मूर्खं छन्दानुवृत्त्या च यथार्थत्वेन पण्डितम्

Also Read: Shanaya Kapoor के इस आउटफिट से लें इंस्पिरेशन, बोल्ड रेड ड्रेस में आप भी मचा सकती हैं बवाल

इस श्लोक से क्या निकलता अर्थ

आचार्य चाणक्य ने इस नीति में बताया है कि किन लोगों को अपने वश में आसानी से किया जा सकता है। इसमें इन्होंने बताया है कि लोभी को धन देकर आसानी से अपने वश में किया जा सकता है। लोभी अपने स्वार्थ में अंधा होता होता है। वो कभी भी इसका परिणाम नहीं जानता है। इसलिए किसी भी लोभी व्यक्ति को धन का लोभ देकर अपने वश में किया जा सकता है।

इसके अलावा आचार्य चाणक्य कहते हैं कि अभिमानी व्यक्ति को हाथ जोड़कर वश में किया जा सकता है। एक अभिमानी को अपने वश में नम्रतापूर्वक ही किया जा सकता है। इसके अलावा आचार्य ने बताया है कि किसी भी मूर्ख व्यक्ति को उसकी इच्छा अनुसार कार्य कर उसे आसानी से अपने वश में कर सकते हैं।

श्लोक की अंतिम पंक्ति में आचार्य ने स्पष्ट किया है कि विद्वान व्यक्ति को वश में करना भी काफी आसान है। इसके लिए उन्हें वास्तविकता से परिचित करवाना होगा। विद्वान और ज्ञानी व्यक्ति को वास्तविकता से परिचित करवाकर उन्हें आसानी से अपने वश में किया जा सकता है।

Also Read: Sushmita Sen की नई कार Mercedes AMG GLE 53 कार के इन फीचर्स को देख मचल उठेंगे, देखें खासियतें

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

जून 28, 2026

Prediabetes

जून 27, 2026

Kidney Health

जून 27, 2026

Pregnancy Tips

जून 27, 2026

Health Tips

जून 26, 2026

Alka Yagnik

जून 26, 2026