Diabetes को इन 4 डिनर से किया जा सकता है रिवर्स, एक्सपर्ट से जानें कैसे रात में बदलें हेल्दी प्लेट

Diabetes: आप अपने ग्लूकोज लेवल को स्थिर कर सकते हैं अगर आप अपने डिनर में यह 4 बदलाव कर लेते हैं। आइए जानते हैं आखिर कैसे इसका फायदा हो सकता है और क्यों आपके लिए जरूरी है।

Diabetes

Photo Credit- Google Diabetes

Diabetes: क्या आपने यह सोचा कि अगर आप अपने खानपान पर कंट्रोल करते हैं तो आप अपनी जिंदगी को खूबसूरत और स्वस्थ बना सकते हैं। अगर आप भी बिना सोचे समझे कुछ भी खाने में पीछे नहीं रहते हैं तो आपको बता दे कि आप डिनर में कुछ बदलाव करके अपने डायबिटीज को रिवर्स कर सकते हैं। सोशल मीडिया पर इंस्टाग्राम चैनल से एक्सपर्ट ने बताया कि आखिर डिनर में किन 4 बदलाव को करने से आपको फायदा हो सकता है। इस दौरान आपको क्या करने में भलाई है। वह 4 डिश जो डायबिटीज को रिवर्स करने के लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है।

चिले का सेवन कर सकता है Diabetes रिवर्स

डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए हेल्दी डिनर ऑप्शन की बात करें तो एक्सपर्ट के मुताबिक मूंग दाल पनीर स्टफ्ड चिले को आप पुदीने की चटनी के साथ खा सकते हैं। यह हाई प्रोटीन के लिए जरूरी है जो आपके ग्लूकोज अब्जॉर्प्शन को स्लो करता है। इसके साथ ही यह ब्लड शुगर लेवल को स्टेबल करता है। यह आपके ओवरनाइट इंसुलिन रिस्पांस को इंप्रूव करने के लिए कोई फायदेमंद है। यह लो ग्लाईसेमिक लोड से भरपूर होता है।

सब्जी दाल के साथ ज्वार रोटी का करें सेवन

यह प्रोटीन के साथ कंपलेक्स कार्ब्स की मात्रा का ख्याल रखने के लिए बेस्ट कोंबो है जो रात भर आपके शुगर लेवल को स्टेबल करता है। इसके अलावा इसमें कई सारे पोषक तत्व होते हैं जो इन्सुलिन सेंसटिविटी को इंप्रूव करते हैं।

पनीर भुर्जी सॉर्टेड सब्जियों के साथ कर सकते हैं आप सेवन

रात के खाने से डायबिटीज को अगर रिवर्स करना है तो आप इस डिश को ट्राई कर सकते हैं। यह आपके लिवर के लिए भी फायदेमंद है। इसके अलावा हाई प्रोटीन डिनर मेटाबॉलिक स्टेबिलिटी के लिए भी बेहतर है।

इस तरह करें वेजिटेबल ओट्स का सेवन

डायबिटीज रिवर्स के लिए वेजिटेबल ओट्स के साथ फ्लेक्स सीड्स और दही का सेवन कर सकते हैं। ओट्स में बेटा ग्लुकोन होता है जो आपके शुगर लेवल को स्टेबल करता है जहां ओमेगा की वजह से इन्सुलिन सेंसटिविटी को बेहतर करता है। वहीं दही प्रोबायोटिक होता है जो कि गट हेल्थ के लिए फायदेमंद है और ग्लूकोज को कंट्रोल करता है।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

 

Exit mobile version