---Advertisement---

Diabetes: भारत में बढ़ रहे खतरे को लेकर प्रियंका चोपड़ा ने लोगों को किया जागरूक, एक्सपर्ट से जानें क्या मीठा कम कर पा सकते निजात

Diabetes: प्रियंका चोपड़ा लोगों को जागरूक करने के लिए लगातार मुहिम चला रही है और ऐसे में क्या मीठा कम करके आप इसे कंट्रोल कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसे लेकर एक्सपर्ट ने क्या कहा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 18, 2026 3:24 अपराह्न

Diabetes
Follow Us
---Advertisement---

Diabetes: प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस को 13 की उम्र में डायबिटीज का पता चला था लेकिन इसमें कोई भी रुकावट नहीं रही। इस बारे में प्रियंका चोपड़ा जिक्र करती हुई दिखी। दरअसल डायबिटीज को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाते हुए वह भारत में बढ़ रहे बीमारी के खतरे को लेकर अक्सर बात करती हुई दिखाई देती है। इस दौरान लोगों को वह सभी संसाधन उपलब्ध करा रही है जिससे उनकी मदद मिल सके। इस नॉन प्रॉफिट संस्था में उनके पति निक जोनस उनका साथ दे रहे हैं। इस बीमारी को लेकर लोगों में कई तरह की बातें बनाई जाती है। जिसमें मीठा कम खाना भी एक है लेकिन इसकी सच्चाई को लेकर एक्सपर्ट का क्या कहना है आइए जानते हैं।

Diabetes को लेकर प्रियंका चोपड़ा है भारत के लिए जुनूनी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by National Geographic (@natgeo)

क्या आप भी डायबिटीज में मीठा कम करने को परफेक्ट डाइट मानते हैं। अगर हां तो इसे लेकर डॉक्टर प्रियंका सेहरावत ने बताया कि मीठा कम को ज्यादा तवज्जो दे या हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले खाने को ना खाना डायबिटीज के मरीजों को जरूरी है। टाइप 1 डायबिटीज के मामले में दूसरे देशों से ज्यादा रिस्क पर भारत है जहां बच्चों और किशोर की संख्या ज्यादा है। प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि डायबिटीज से डरने की जरूरत नहीं है आप इसे आसानी से मात दे सकते हैं।

क्या मीठा कम खाना है डायबिटीज डाइट में जरूरी

वहीं डॉ प्रियंका ने कहा कि पहले आपको ग्लाईसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड के बारे में जानना जरूरी है। इंडेक्स आपका शुगर स्पाइक कितनी तेजी से बढ़ रहा है जब आप किसी फूड आइटम्स को खा रहे हैं तो ग्लाइसेमिक लोड आपको यह बताता है कि एक खास प्रोडक्ट को खाने से आपका शुगर कितनी देर तक हाई रहेगा। ऐसे में डॉक्टर प्रियंका ने कहा है कि हाई ग्लाइसेमिक फूड आइटम से आपको दूर रहना चाहिए सिर्फ मीठा कम करने से नहीं होगा आपको व्हाइट राइस, व्हाइट ब्रेड, मैदा, तरबूज, अनानास, मिठाई, बेकरी, रिफाइंड अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड से दूरी बनानी होगी।

ऐसे में डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए सिर्फ मीठा कम करने के बारे में सोच रहे हैं तो शायद आप गलत है।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मार्च 18, 2026

Dhurandhar 2 Advance Booking

मार्च 18, 2026

Viral Video

मार्च 18, 2026

Bengaluru Viral Video

मार्च 18, 2026

Nora Fatehi

मार्च 18, 2026

Kangana Ranaut

मार्च 18, 2026