---Advertisement---

Diwali 2024: इस दिवाली घर को दे न्यू लुक! सस्ते में शॉपिंग करने के लिए Delhi के इन 5 मार्केट को करें एक्सप्लोर

Diwali 2024: दिल्ली के इन 5 जगह को आप कर सकते हैं दिवाली शॉपिंग के लिए ट्राई क्योंकि यहां की आपको सस्ते में मिलेंगे ढेरों ऑप्शंस। यहां लगती है लोगों की लंबी लाइन। ऐसे में आइए देखते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 26, 2024 2:00 अपराह्न

Diwali 2024
Follow Us
---Advertisement---

Diwali 2024: इस बार दिवाली (Diwali 2024) का त्योहार 31 नवंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा लेकिन दिवाली की धूम तो धनतेरस से पहले से देखा जाता है। यही एक वजह है कि लोग अपने अपने घरों को लाइट और फूलों से सजाते हैं। घर को एक नया लुक देने के लिए लाइटिंग और डेकोरेशन के समान को खरीदने की भीड़ लग जाती है। ऐसे में बाजारों में अभी से चहल देखने को मिल रहा है। यह सच है कि हर किसी की चाहत होती है कि वह शॉपिंग के लिए सस्ते बाजार में जाए और ऐसे में आप भी दिल्ली के इन 5 मार्केट (Diwali Market) को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

Diwali 2024: Paharganj Market है काफी फेमस

अगर आप दिवाली पर सस्ते में शॉपिंग करने की चाहत रखते हैं और आपको अपने घर के लिए चाहिए डेकोरेशन के समान तो आप इस मार्केट में पहुंच सकते हैं। यहां खूबसूरत लैंप हो या फिर मिट्टी के बर्तन दिए से लेकर मोमबत्ती और लाइट तक आपको किफायती दाम में मिल जाएंगे। दिल्ली में यह मार्केट काफी फेमस है जो आरके आश्रम मेट्रो स्टेशन के पास है।

Diwali 2024: Chandni Chowk Market को करें एक्सप्लोर

आप अगर दिवाली की शॉपिंग करने के लिए किसी सस्ते मार्केट की खोज में है तो चांदनी चौक बेस्ट ऑप्शन है। भागीरथ पैलेस चांदनी चौक जहां आप खूबसूरत झूमर से लेकर लाइट और रंगोली के समान से लेकर और भी कई चीजे आसानी से खरीद सकते हैं। यहां जाने के बाद निश्चित तौर पर आप हर दिवाली यही पहुंचेंगे।

Diwali 2024: Sadar Bazaar भी है लिस्ट में

सदर बाजार में आप जा सकते हैं जहां आपको सिर्फ 5 रुपये में लाइट आसानी से उपलब्ध है। यहां घर की सजावट के साथ-साथ और भी दिवाली के समान को आप खरीद सकते हैं।

Karol bagh market भी है काफी फेमस

आप दिवाली के लिए शॉपिंग करने वाले है तो निश्चित तौर पर करोल बाग जा सकते हैं। जहां सजावट के लिए ढेरों विकल्प मौजूद है और निश्चित तौर पर यहां जाने के बाद आप बैग को भरकर सामान खरीदने के लिए मजबूर हो जाएंगे क्योंकि यहां काफी ऑप्शंस है।

Dilli Haat भी जा सकते हैं आप

अगर आप दिल्ली हैं और दिवाली की शॉपिंग करना चाहते हैं तो यह वाकई काफी बेहतरीन जगह है क्योंकि यहां डेकोरेशन के समान आपको आसानी से कम दाम में मिल जाएंगे। यहां जाने के बाद आपकी शॉपिंग बेस्ट होने वाली है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

फ़रवरी 28, 2026

Holi 2026

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

कल का मौसम 28 Feb 2026

फ़रवरी 27, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 27, 2026

Health Tips

फ़रवरी 27, 2026