---Advertisement---

Dusshera 2023: दशहरे के दिन इन पौधों को घर में लगाने से मां लक्ष्मी की होगी कृपा, मिट जाएंगे सारे दुख!

Dusshera 2023: दशहरे के दिन इन पौधों को घर में लगाने से मां लक्ष्मी की होगी कृपा, घर में रहेगा शांति का माहौल

Avatar of Sapna Yadav

By: Sapna Yadav

Published: अक्टूबर 23, 2023 4:46 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Dusshera 2023: देशभर में महानवमी की धूम है तो वहीं कल यानी की 24 अक्टूबर को देशभर में दशहरा काफी धूमधाम से मनाया जाएगा बता दें कि अश्विन मास की शुक्ल पक्ष की तस्वीर तिथि को दशहरे के पर्व के रूप में मनाया जाता है इस देने प्रभु श्री राम ने लंका पति रावण का वध कर धर्म पर जीत हासिल की थी।

दशहरे को बुराई पर अच्छाई की जीत असत्य पर सत्य की जीत के रूप में मनाया जाता है। हिंदू मान्यताओं के तौर पर विजयदशमी का त्योहार हिंदुओं के लिए काफी ज्यादा खास माना जाता है। इस दिन लोग भगवान राम की पूजा करते हैं और अपने मंगल कार्य की कामना करते हैं।

आज हम आपको बताएंगे कि दशहरा के शुभ अवसर पर किन पौधों को लगाने से आपके घर में सुख समृद्धि बनी रहेगी।

अपराजिता का पौधा

यदि आप अपने घर में अपराजिता का पौधा लगाते हैं। तो यह आपके लिए काफी ज्यादा शुभ माना जाएगा। इस दिन अपराजिता के पौधा की पूजा करने का विशेष लाभ होता है। अगर आप दशहरे वाले दिन अपने दुश्मनों से मुक्ति पाना चाहते हैं, और उनसे पीछा छुड़ाना चाहते हैं। तो आप विजयदशमी वाले दिन इस पौधे की पूजा जरूर करें और इसे अपने घर में लगाएं।

दुर्गा का अवतार माना जाता है अपराजिता का अर्थ है जिसे कोई ना हरा सके ऐसी मान्यता है की देवी अपराजिता की पूजा करने से व्यक्ति को विजय का आशीर्वाद मिलता है। मान्यता यह भी है कि प्रभु श्री राम ने लंका युद्ध के समय मां अपरजिता की विधि पूर्वक पूजा की थी। दशहरा के दिन देवी अपराजिता की विशेष पूजा की जाती है। इस दिन को अपराजिता पूजा भी कहते हैं।

शमी का पौधा

दशहरे के दिन अगर आप अपने घर में शमी का पौधा लगाते हैं तो यह आपके लिए काफी ज्यादा शुभ माना जाएगा शमी का पौधा लगाने से घर में खुशियों का वास होता है यह पौधा हमेशा ईशान कोण में लगाना चाहिए।

शमी का पेड़ अगर आपके घर में नहीं है तो इसका पौधा दशहरे के दिन जरूर लगाएं।

शमी के पौधे को धन का प्रतीक माना जाता है।

दशहरे के दिन शमी के पेड़ पर घी का दीपक जरूर जलाना चाहिए।

दशहरा के दिन शमी के पेड़ की पूजा करने से तंत्र शक्ति का असर भी खत्म हो जाता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Liver Health

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Knee Pain

अगस्त 11, 2026

Jacqueline Fernandez

अगस्त 11, 2026

Viral fever

अगस्त 10, 2026

Health Tips

अगस्त 10, 2026