---Advertisement---

Fashion Tips: इस लोहड़ी अपनी ड्रेस के साथ कैरी करें ये Earings और अपने लुक को बनाएं स्टनिंग

Fashion Tips: भारत त्योहारों का देश हैं। यहां हर कुछ दिनों बाद त्योहार आते रहते हैं। त्योहारों में महिलाओं के लिए सबसे बड़ी दिक्कत होती है कि वो क्या पहनें। अगर वो दिक्कत खत्म भी हो जाती है तो फिर उन कपड़ों के साथ कैसे ईयरिंग्स कैरी करें। जल्द ही एक बार फिर त्योहारों की ...

Read more

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: जनवरी 10, 2023 4:47 अपराह्न

Fashion Tips
Follow Us
---Advertisement---

Fashion Tips: भारत त्योहारों का देश हैं। यहां हर कुछ दिनों बाद त्योहार आते रहते हैं। त्योहारों में महिलाओं के लिए सबसे बड़ी दिक्कत होती है कि वो क्या पहनें। अगर वो दिक्कत खत्म भी हो जाती है तो फिर उन कपड़ों के साथ कैसे ईयरिंग्स कैरी करें। जल्द ही एक बार फिर त्योहारों की शुरुआत होने वाली है। इनमें सक्रांति, लोहड़ी आदि शामिल हैं। इस लोहड़ी अगर आप ईयरिंग्स ढूंढ रही हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर आई हैं। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे ईयरिंग्स की डिजाइन के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें पहनकर आप काफी स्टाइलिश और खूबसूरत दिखेंगी।

ये भी पढ़ें: TARA SUTARIA LIFESTYLE: आप भी चाहती हैं तारा की तरह बेदाग निखार तो इन स्किन केयर टिप्स को करें फॉलो, पाएं ग्लोइंग स्किन

पहन सकती हैं चांद बालियां

चांद बालियां काफी समय से बहुत डिमांड में हैं। सबसे पहला ऑप्शन चांद बालियां ही हैं। चांद बालियों में आपको एख से बढ़कर एक डिजाइन्स मिल जाएंगी। आपको भारी सूट सलवार के साथ भारी ईयरिंग्स पहननी चाहिए। इसके साथ अगर आप मांग टीका कैरी करती हैं तो आपका लुक और भी काफी स्टनिंग हो जाएगा।

चलन में है टेम्पल ज्वेलरी

अगर आप चांद बालियां नहीं पहनना चाहती हैं तो आप टेंपल ज्वेलरी ईयरिंग्स कैरी कर सकती हैं। ये काफी चलन में हैं। इस तरह की ईयरिंग्स आप किसी भी इंडियन आउटफिट के साथ पहन सकती हैं। ये आपकी सुंदरता में चार चांद लगा सकती हैं।

कनौती वाली ईयरिंग

अगर आपने काफी भारी ड्रेस कैरी की है तो आप कनौती वाले ईयरिंग्स भी पहन सकती हैं। ये आज के समय में काफी जलन में हैं। सिंपल ईयरिंग में लटकन वाली कनौती लगाकर अपनी ज्वेलरी को नया लुक दे सकती हैं। ये आपके लुक को और भी खूबसूरत और कंप्लीट कर सकती हैं।

पहन सकती हैं मोतियों वाली ईयरिंग्स

इसके अलावा आप मोतियों वाली ईयरिंग्स भी पहन सकती हैं। इन्हें पर्ल इयररिंग्स कहा जाता है जो एक बार फिर ट्रेंड में है। आप लोहड़ी में सूट, शरारा, कुर्ता और लहंगे पर इन ईयरिंग्स को कैरी कर सकती हैं।

Also Read: Chanakya Niti: इन 5 आदतों की वजह से महिलाएं उठाती हैं सबसे ज्यादा नुकसान, टूट पड़ता है मुसीबतों का पहाड़

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gut Health Tips

मई 14, 2026

Breast Cancer

मई 14, 2026

Palak Tiwari

मई 13, 2026

Diabetes Control

मई 13, 2026

Sunny Leone

मई 13, 2026

Cancer

मई 12, 2026