---Advertisement---

Fitness Tips: 75 साल की उम्र में वेटरन एक्ट्रेस मुमताज ने किया ऐसे वर्कआउट देख फैंस के छूटे पसीने, वीडियो वायरल

Fitness Tips: मुमताज ना सिर्फ एक खूबसूरत एक्ट्रेस है बल्कि एक और वजह से फैंस के बीच चर्चा में आ गई हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक्ट्रेस 75 साल की उम्र में भी हेवी वर्कआउट कर रही हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 2, 2023 4:00 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Fitness Tips: मुमताज हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की वह नाम है जो एक ब्रांड बन चुकी हैं। 70 के दशक में कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुकी मुमताज को आज किसी पहचान की जरूरत नहीं है। वह खूबसूरती और एक्टिंग के मामले में टॉप एक्ट्रेस में शुमार थी यही वजह है कि वह आज भी फैंस की आइडियल है। यह बात सच है कि एक्ट्रेस फिलहाल बढ़ती उम्र के बाद फिल्मों में कम नजर आ रही है न लेकिन फिटनेस में वह यंग एक्ट्रेसेस को मात दे रही हैं। 75 की उम्र में भी मुमताज फिटनेस को लेकर काफी सजग है और इस बात को बखूबी बयां करती है उनकी सोशल मीडिया तस्वीर। फिलहाल सोशल मीडिया पर मुमताज की एक तस्वीर चर्चा में है जो काफी खास है।

हेवी वर्कआउट करती दिख रही हैं मुमताज

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mumtaz Actress (@mumtaztheactress)

हाल ही में मुमताज ने इंस्टाग्राम को ज्वाइन किया है और वह योगा और वर्कआउट के वीडियो को खूब शेयर कर रही हैं। अगर आप इन वीडियो को देखेंगे तो आप चौंक जाएंगे। एक्ट्रेस 75 की उम्र में हेवी वर्कआउट और योगा करने से बाज नहीं आ रही हैं। इंस्टाग्राम के हर पोस्ट में एक्ट्रेस अलग-अलग वर्कआउट कर रही हैंऔर यही उनके फिटनेस का राज है। मुमताज के इस पोस्ट में वह वेट लिफ्टिंग करती हुई नजर आ रही हैं। वह फ्लोर पर योगामेट बिछाकर वर्कआउट कर रही हैं और फैंस को फिटनेस का मैसेज देती हुई दिख रही हैं।

इस प्रोजेक्ट में नजर आने वाली हैं मुमताज

वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस काफी समय से फिल्मी पर्दे से गायब है और फैंस उन्हें देखने के लिए बेताब हैं। अगर आप भी उस लिस्ट में शामिल हैं तो मुमताज जल्द ही संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ में नजर आने वाली हैं। यह एक मल्टीस्टारर प्रोजेक्ट है जिसमें मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, ऋचा चड्ढा सहित कई पॉपुलर हसीनाएं नजर आएंगी।

Also Read: ULLU की इन Web Series में बोल्डनेस की हदें पार कर चुकी हैं Rajsi Verma, इंटीमेट सीन्स से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Scene Box Office Collection Day 2

नवम्बर 8, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 22

नवम्बर 8, 2026

Ramayana Box Office Collection Day 3

नवम्बर 8, 2026

Amitabh Bachchan

नवम्बर 8, 2026

Dark Circle Remover

नवम्बर 8, 2026

Diwali 2026

नवम्बर 8, 2026