---Advertisement---

Hug Day Special: प्यार की झप्पी इन 4 परेशानियों को पल में करती है छू-मंतर, आपको जरूर जानना चाहिए

Hug Day Special: प्यार का महीना चल रहा है। वहीं वेलेंटाइन वीक के छठे दिन ‘हग डे’ मनाया जाता है। इस दिन अपने दिल के करीबियों को प्यार की झप्पी दी जाती है। इस प्यार भरे हग से प्रेम तो बढ़ता ही है मगर इससे कई बीमारियों से व्यक्ति को छुटकारा भी मिलता है। जी ...

Read more

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: फ़रवरी 12, 2023 8:00 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Hug Day Special: प्यार का महीना चल रहा है। वहीं वेलेंटाइन वीक के छठे दिन ‘हग डे’ मनाया जाता है। इस दिन अपने दिल के करीबियों को प्यार की झप्पी दी जाती है। इस प्यार भरे हग से प्रेम तो बढ़ता ही है मगर इससे कई बीमारियों से व्यक्ति को छुटकारा भी मिलता है। जी हां, हग करने से व्यक्ति को चार फायदे मिलते हैं। तो आइए जानते हैं हग करने के क्या हैं बेहतरीन फायदे।

हग करने से दिल की बीमारी से मिलती है राहत

सभी अपने पार्टनर और करीबियों को हग करते होंगे। मगर आपको पता है हग करने से व्यक्ति हार्ट की बीमारी से बचा रहता है। जी हां, इससे शरीर में लव हार्मोनल ऑक्सिटोन का स्तर काफी बढ़ जाता है। ये हार्ट को काफी स्वस्थ रखता है। वहीं आपको ये बात जानकर हैरानी होगी पार्टनर को हग करने से व्यक्ति का ब्लड प्रेशर लेवल संतुलित रहता है।

मेंटल हेल्थ के लिए है असरदार

आपको बता दें, मेंटल हेल्थ के लिए हग करना काफी असरदार माना जाता है। कई सारे हेल्थ एक्सपर्ट्स भी कहते हैं कि पार्टनर को हग करने से व्यक्ति का माइंड रिलैक्स होता है। इससे व्यक्ति को मेंटल पीस मिलता है।

ये भी पढ़ें: सुबह पेट ठीक से साफ न होने की समस्या को झटपट दूर करेंगे ये योग आसन, Constipation से मिलेगा छुटकारा

हग करने से मूड रहता है बढ़िया

कई बार व्यक्ति का मूड बिना वजह खराब रहता है। वहीं व्यक्ति को कई प्रकार की टेंशन भी सता रही होती है। आपको बता दें, हग करने से ये सभी परेशानियों का छू-मंतर हो जाता है। वहीं व्यक्ति का मूड का काफी सही हो जाता है। मूड को बेहतर बनाने के लिए हग बहुत जरूरी है।

सभी टेंशन का हो जाता छू-मंतर

टेंशन को दूर भागने के लिए हग बेहद रामबाण इलाज है। जी हां, कहते हैं हग करने से व्यक्ति सभी स्ट्रेस से दूर रहता है। क्योंकि गले लगाने से शरीर में स्ट्रेस हार्मोन कोर्टिसोल का लेवल काफी कम हो जाता है। इससे व्यक्ति काफी रिलैक्स महसूस करता है। इसलिए हग डे पर अपने पार्टनर अपने चाहने वाले को जरूर हग करें।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, DNP INDIA न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Also Read: इस Valentine Day को बनाएं खास और अपने पार्टनर को दें ये शानदार तोहफे, जीत लेंगे दिल

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

जून 1, 2026

R Madhavan

जून 1, 2026

Fatty Liver

मई 31, 2026

Fatty Liver

मई 30, 2026

Uric Acid

मई 30, 2026

Health Tips

मई 30, 2026