---Advertisement---

Karwa Chauth 2023: करवाचौथ पर दिखना है सबसे अलग तो दिल्ली की इन 5 मार्केट से खरीदें साड़ी, पति देव की थम जाएगी निगाह

इस फैस्टिव सीजन में अब कुछ ही दिनों बाद करवाचौथ का त्यौहार भी आने वाला है, ऐसे में आज यहां दिल्ली की कुछ बेहतरीन मार्केट्स के बारे में बताने जा रहे हैं जहां कम पैसों में अच्छी क्वालिटी का सामान खरीद सकते हैं.

Avatar of Diksha Gupta

By: Diksha Gupta

Published: सितम्बर 18, 2023 2:12 अपराह्न

Karwa Chauth 2023:
Follow Us
---Advertisement---

Karwa Chauth 2023:  फेस्टिवल के मौसम में तैयारियां भले ही कितनी भी हो गई हो कुछ न कुछ कमी रह ही जाती है. ऐसे में सभी महिलाओं के लिए सबसे बड़ा सवाल कपड़ो की शॉपिंग को लेकर रहता है, मार्केट में चल रहे फैशन के हिसाब से सामान खरीदना सभी को पसंद होता है. कुछ ही दिनों बाद करवाचौथ का त्यौहार भी आने वाला है ऐसे में दिल्ली की कुछ बेहतरीन मार्केट्स के बारे में बताने जा रहे हैं जहां कम पैसों में अच्छी क्वालिटी का सामान खरीद सकते हैं.

छोटा बाजार में मिलेगा फ्रेश कलेक्शन

दिल्ली के शहादरा में मौजूद छोटा बाजार सबसे पुराने बाजारों में से एक है. यहां आपको साड़ी से लेकर सूट और लहंगे तक का एकदम फ्रेश कलेक्शन देखने को मिलेगा. त्योहारों पर शॉपिंग करने के लिए यह महिलाओं की सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है जहां आपको एक बार जरूर जाना चाहिए.

कमला मार्किट में दिख सकता है कुछ खास

कमला नगर की यह खास मार्किट इस बार शॉपिंग का एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है. यहां आपको कॉटन से लेकर सिल्क और ट्रेंडी साड़ियों का कलेक्शन देखने को मिलेगा, साथ ही काफी दूर से भी महिलाएं हर साल यहां खरीदारी के लिए पहुंचती हैं.

लाजपत नगर सेंट्रल मार्किट में होगी पैसा वसूल शॉंपिंग

दिल्ली के लाजपत नगर में मौजूद यह मार्किट लोगों की खरीदारी का हब बन चुका है. यहां आपको 1200 से शुरू होकर हर तरह और रेंज की साड़ियां देखने को मिल जाएंगी. करवाचौथ की शॉपिंग के लिए एकबार यहां पर जाने का मन बना सकती हैं.

चांदनी चौक मार्केट से खरीदें पसंद का सामान

शॉपिंग की बात हो और चांदनी चौक का नाम न आए ऐसा नहीं हो सकता, यहां आपको हर फैस्टिवल और बैरायिटी की साड़ियां देखने को मिल जाएंगी. वहीं लेटेस्ट और ट्रेंडिंग फैशन को देखते हुए हर सीजन में लोग स्टॉक को बदलते हैं ऐसे में अभी जाकर लेटेस्ट ट्रेंड्स के हिसाब से शॉपिंग कर सकते हैं.

दिल्ली हाट मे कर सकते हैं शॉपिंग

दिल्ली हाट दिल्ली के अईएनए में मौजूद है, यहां फैस्टिवल्स में काफी रौनक देखने को मिलती है. इस बार शॉपिंग के लिए आप यहां पर भी जा सकते हैं जहां लेटेस्ट लुक वाले डिजाइंस देखने को मिल जाएंगे.

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Diksha Gupta

Diksha Gupta

2022 से करियर की शुरुआत कर दीक्षा बतौर कंटेंट राइटर के रूप में अपने सेवाएं दे रही हैं। लिखने, पढ़ने और कुछ नया सीखने के जोश के साथ आगे बढ़ने में विश्वास करती हैं। साथ ही एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और वायरल खबरों पर लिखने में इन्हें विशेष रुचि है। diksha.gupta1019@gmail.com पर इनसे संपर्क कर सकते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Breast Cancer

मई 14, 2026

Palak Tiwari

मई 13, 2026

Diabetes Control

मई 13, 2026

Sunny Leone

मई 13, 2026

Cancer

मई 12, 2026

Sara Tendulkar

मई 12, 2026