---Advertisement---

चमकती त्वचा के लिए इन टिप्स को फॉलो करना नहीं भूलती Kriti Sanon, आप भी कर सकती हैं ट्राई

Kriti Sanon अपनी त्वचा को खूबसूरत बनाए रखने के लिए कई तरह के टिप्स फॉलो करती हैं और जिन्हें आप भी अपने स्किनकेयर रूटीन में शामिल कर सकती हैं।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: मई 27, 2024 6:33 अपराह्न

Kriti Sanon
Follow Us
---Advertisement---

Kriti Sanon: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) उन हसीनानों में से एक हैं जो अपनी शानदार एक्टिंग के साथ-साथ नैचुरल ब्यूटी से भी हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लेती हैं। अगर आप भी उनकी तरह नैचुरल ब्यूटी की चाह रखती हैं तो, आज हम आपके लिए एक्ट्रेस का बेहतरीन स्किनकेयर रूटीन लेकर आए हैं। कृति का स्किनकेयर रूटीन काफी इजी और इफेक्टिव है जिसे आपको भी अपनाना चाहिए।

Kriti Sanon का स्किनकेयर रूटीन

चलिए अब कृति सेनन के हिडन स्किनकेयर रूटीन पर एक नजर डालते हैं और जानते हैं कि कैसे आप भी इसे फॉलो कर सकती है।

नींबू पानी से करती हैं दिन की शुरुआत

कृति सेनन सुबह उठते ही सबसे पहले नींबू पानी का सेवन करती हैं। एक्ट्रेस का मानना है कि नींबू पानी को पीने से आपकी स्किन हाइड्रेट रहती है और नैचुरली ग्लोइंग बनती है। अगर आप भी एक नैचुरल ग्लोइंग स्किन चाहती हैं तो, आपको भी रोज सुबह नींबू पानी का सेवन करना चाहिए।

हाइड्रेटिंग फेस मास्क

एक्ट्रेस ने अपनी वीडियो में यह खुलासा किया है कि, वह हफ्ते में 2 बार फेस मास्क लगाती हैं। और अगर उन्हें जल्दबाज़ी में शूट पर जाना पड़ता है वह तब भी फेस मास्क लगाना नहीं भूलती और एक हाइड्रेटिंग फेस मास्क का इस्तेमाल करती हैं। इस मास्क को आप भी अपने करीबी स्टोर से ले सकती हैं।

टोनर का इस्तेमाल है जरूरी

कृति के मुताबिक फेस में ग्लोस लाने और उसे हेल्दी बनाने के लिए टोनर का इस्तेमाल बेहद जरूरी है। इसी के साथ एक्ट्रेस बताती हैं कि वह अपने फेस मास्क को साफ करने के बाद टोनर का इस्तेमाल करती हैं जो आपकी स्किन को हेल्दी बनाने और हाइड्रेट रखने के लिए जरुरी है।

सनस्क्रीन भी पाबंदी से लगाती हैं कृति

अपने इस स्किनकेयर रूटीन में एक्ट्रेस बताती हैं कि, वह कहीं भी बाहर जाने से पहले एक अच्छी सनस्क्रीन पाबंदी से लगाती हैं, जिससे उनका चेहरा यूवी रेज से प्रोटेक्टेड रहे और उन्हें कोई दिक्कत न हो।

नाईट स्किनकेयर का रखती हैं ध्यान

बता दें कृति सेनन अपनी स्किन को खूबसूरत बनाने और उसमें निखार लाने के लिए नाईट स्किनकेयर भी फॉलो करती हैं जिसमें वह, डबल क्लींजिंग के बाद चेहरे पर गुलाब जल लगाती हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Insulin

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026