---Advertisement---

Lohri 2026: साल के पहले त्योहार पर बनाएं ये स्पेशल रंगोली डिजाइन, मेहमानों के बीच आपके टैलेंट की होगी चर्चा

Lohri 2026: रंगोली पर आप इन 5 यूनिक डिजाइन को अपने घर में बनाएं जो वाकई काफी खूबसूरत लग सकता है। आने वाले मेहमान की नजर आपके रंगोली पर होने वाली है। आइए जानते हैं कैसे करें डिजाइन को तैयार।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जनवरी 9, 2026 4:28 अपराह्न

Lohri 2026
Follow Us
---Advertisement---

Lohri 2026: लोहड़ी के त्यौहार को लेकर एक अलग ही जश्न लोगों में देखा जाता है। मकर संक्रांति के एक दिन पहले 13 जनवरी को मनाया जाता है। ऐसे में लोगों की तैयारी शुरू हो चुकी है। अगर आप भी इस लिस्ट में हैं तो आइए जानते हैं आखिर इस लोहड़ी 2026 पर आखिर आप किस तरह से अपने घर को सजा सकते हैं। आप लोहड़ी 2026 के मौके पर इन खूबसूरत रंगोली डिजाइन को बना सकते हैं। यह न सिर्फ आपके घर की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए काफी है बल्कि घर आने वाले मेहमान भी देखकर तारीफ किए बिना नहीं रह सकेंगे।

ढोलकी डिजाइन है काफी खूबसूरत

लोहड़ी 2026 के लिए आप दो ढोलकी की मदद से यह खास रंगोली बना सकते हैं जिसके साथ ही हैप्पी लोहड़ी मैसेज भी लिखा गया है। तीन रंगों के इस्तेमाल से आप इस डिजाइन को तैयार कर सकते हैं जो देखने में खूबसूरत है लेकिन बनाने में काफी आसान है।

Lohri 2026 पर बनाए यह अग्नि रंगोली डिजाइन

लोहड़ी की अग्नि वाले इस रंगोली डिजाइन से आप लोहड़ी 2026 की खूबसूरती बढ़ा सकते हैं जहां अग्नि नजर आ रही है। वहीं इसके साथ ही आप इस डिजाइन को दिया से और भी खूबसूरत बना सकते हैं। यह वाकई काफी यूनिक डिजाइन है जो आपके फेस्टिवल को खास बना सकता है।

पतंग वाला यह डिजाइन भी है काफी यूनिक

अगर आप लोहड़ी 2026 के मौके पर पतंग वाले इस यूनिक डिजाइन को बनाते हैं तो यह निश्चित तौर पर घर आने वाले सभी गेस्ट को काफी खूबसूरत लगने वाला है। अगले ही दिन मकर संक्रांति का त्यौहार है और ऐसे में यह आपके घर में खुशियां ला सकती है।

लोहड़ी 2026 के लिए बेस्ट है यह रंगोली

लोहड़ी का त्यौहार फसल का जश्न मनाती है और ऐसे में आप इस गन्ने वाले लोहड़ी रंगोली डिजाइन से घर की खूबसूरती बढ़ा सकते हैं। यह निश्चित तौर पर यूनीक आइडिया हो सकता है जिसमें ढोलकी कके साथ-साथ गन्ने का डिजाइन सभी को खूब पसंद आएगा।

मोर वाला डिजाइन भी है काफी फेमस

अगर आप मोर वाले डिजाइन से लोहड़ी 2026 में अपने घर को सजाते हैं तो यह देखकर सब की नजर आपकी रंगोली पर होगी। यह काफी यूनिक है और इस सिंपल सी रंगोली से आप अपने मेहमानों को शुभकामनाएं दे सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fatty Liver

मई 30, 2026

Uric Acid

मई 30, 2026

Health Tips

मई 30, 2026

Heart Health

मई 29, 2026

Brain Health

मई 29, 2026

Health Tips

मई 29, 2026