---Advertisement---

Makar Sankranti 2023 में पतंग उड़ाने के लिए ये जगह हैं बेस्ट, जश्न के लिए ये Tourist Places हैं मशहूर

Makar Sankranti 2023: भारत को त्योहारों का देश भी कहा जाता है। कल मकर संक्रांति का त्योहार है। इस त्योहार की अपनी ही एक महत्वता है। इस दिन लोग खिचड़ी खाते हैं और दान करते हैं। इसके अलावा मूंगफली, गुड़पट्टी, गजक, तिल के लड्डू, दही चूड़ा आदि खाया जाता है। इस बार मकर संक्रांति 14 ...

Read more

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: जनवरी 14, 2023 10:44 पूर्वाह्न

Makar Sankranti 2023
Follow Us
---Advertisement---

Makar Sankranti 2023: भारत को त्योहारों का देश भी कहा जाता है। कल मकर संक्रांति का त्योहार है। इस त्योहार की अपनी ही एक महत्वता है। इस दिन लोग खिचड़ी खाते हैं और दान करते हैं। इसके अलावा मूंगफली, गुड़पट्टी, गजक, तिल के लड्डू, दही चूड़ा आदि खाया जाता है। इस बार मकर संक्रांति 14 और 15 जनवरी को मनाया जा रहा है। कई जगहों पर इस दिन पतंग उड़ाने की भी प्रथा है। ये त्योहार पूरे देश में धूम धाम से मनाया जाता है। गुजरात में इस त्योहार का अपना ही एक महत्व है। गुजरात को मकर संक्रांति के जश्न के लिए भी जाना जाता है। यहां के लोगों को सक्रांति के दिन पतंगबाजी का काफी शौक होता है।

Also Read- HILL STATION घूमने का सपना हो जाएगा साकार और बजट से नहीं होंगे परेशान, इन जगहों का उठा सकते हैं लुत्फ

गुजरात में त्योहार का है विशेष महत्व

गुजरात में इस त्योहार को काफी धूमधाम से मनाया जाता है। गुजरात का खानपान, वहां की परंपराएं काफी अलग हैं। यहां आपको हैंडीक्राफ्ट्स, आर्किटेक्चर, वाइल्ड लाइफ, मंदिर, पहाड़, समुद्र आदि घूमने वाली जगह हैं। ऐसे में अगर आप गुजरात में हैं तो मकर संक्रांति के अवसर पर घूमने का अलग ही मजा है। आज इस आर्टिकल में हम आपको गुजरात की ऐसी जगहों के बारे में बात करने जा रहे हैं जहां लोग खासकर पतंग उड़ाने जाते हैं। यहां मकर संक्रांति पर आसमान में सिर्फ पतंग ही पतंग नजर आती हैं।

जा सकते हैं गोपीनाथ बीच

खंभात की खाड़ी में गुजरात का गोपीनाथ बीच काफी प्रसिद्ध है। मकर संक्रांति के त्योहार पर यहां काफी धूमधाम होती है। यहां आप पतंग उड़ाने के साथ ही गोपीनाथ मंदिर के दर्शन भी कर सकते हैं। ये जगह शहरों के शोर शराबे से काफी दूर है।

घूमें गिरमल वाटरफॉल्स

आप गिरमाल वाटर फॉल्स भी घूमने जा सकते हैं। इस जगह की ऊंचाई 100 फीट से ज्यादा है। यहां हल्का सा ढूंढ छाया रहता है। इसके साथ ही आपको यहां पर इंद्रधनुष देखने को भी मिल सकता है। ये काफी खूबसूरत जगह है। यहां लोग दूर-दूर से घूमने और पतंगबाजी करने आते हैं।

रन ऑफ कच्छ है गुजरात की बेहतरीन जगह

रन ऑफ कच्छ को दुनिया का सबसे बड़ा नमक का रेगिस्तान माना जाता है। ये घूमने के लिए गुजरात की सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है। इसे थार रेगिस्तान का एक हिस्सा माना जाता है। बता दें कि इसका कुछ हिस्सा भारत और कुछ पाकिस्तान में है। मकर संक्रांति में यहां पर जबरदस्त भीड़ होती है। लोग दूर दराज से यहां मकर संक्रांति की रौनक देखने आते हैं।

Also Read: सर्दियों में छोटे बच्चों में इस तरह बढ़ता है Pneumonia का खतरा, जानें इसके लक्षण और बचाव के उपाय

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Weight Loss

जुलाई 15, 2026

Sleep Habits

जुलाई 15, 2026

Gut Health

जुलाई 14, 2026

Health Tips

जुलाई 14, 2026

Diabetes

जुलाई 14, 2026

Weight Loss

जुलाई 13, 2026