---Advertisement---

Malaika Arora: आंतों से लेकर दिमाग तक को स्ट्रोंग बनाने के लिए मलाइका पीती हैं ये खास पानी,गट हेल्थ के लिए रामबाण

Malaika Arora: बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन मलाइका अरोड़ा ने अपनी गट हेल्थ का राज खोला है। वो बता रही है कि, किस तरह से वो एक खास पानी से अपने पाचन तंत्र का ध्यान रखती हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 20, 2025 5:25 अपराह्न

Malaika Arora
Follow Us
---Advertisement---

Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की इकलौती ऐसी एक्ट्रेस हैं जो कि, 51 की उम्र में 25 की लगती हैं। उनके फेस का ग्लो और फिटनेस अकसर लोगों का ध्यान खींचता है। मलाइका अरोड़ा अपनी हेल्थ के लिए योगा से लेकर खान-पान का काफी ध्यान रखती हैं। इसी तरह उन्होंने अपनी गट हेल्थ का राज खोला है। जिन लोगों को इसके बारे में नहीं पता बता दें, गट हेल्थ पेट और पाचन तंत्र से जुड़ी हुई है। अगर पेट सही तो मेंटल हेल्थ भी अच्छी रहती है। इसी लिए मलाइका अरोड़ा अपनी आंतों को स्वास्थय बनाने के लिए खास तरह का पानी पीती हैं। आप भी इसे अपने रुटीन में शमिल कर सकते हैं। ये पेट के लिए बहुत अच्छी है।

Malaika Arora गट हेल्थ कैसे रखती हैं ध्यान?

मलाइका अरोड़ा ने एक बार अपनी गट हेल्थ के बारे में बताया था। एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि, वो सुबह-सुबह एक खास तरह का गर्म पानी पीती हैं, जिसकी वजह से उनका पाचन तंत्र अच्छा रहता है।

देखें वीडियो

वीडियो क्रेडिट: anugoel2k

मलाइका बता रही है कि, रात में वो जीरा, आजवाइन और सौंफ को तवे पर थोड़ा सा भून लेती हैं। फिर इन तीनों का एक-एक चम्मच पानी में डालकर रातभर ऐसे ही छोड़ देती हैं। इसके बाद सुबह इस पानी को छानकर हल्का सा उबाल लेती हैं। इसके बाद इसमें नींबू निचोड़कर पीती हैं। ये गट हेल्थ के लिए बहुत अच्छा होता है।

गट हेल्थ बिगड़ने से शरीर पर क्या पड़ता है असर?

इंसानी शरीर में गट हेल्थ का महत्वपूर्ण रोल होता है। अगर ये बिगड़ती है तो इसका असर दिमाग से लेकर दिल तक पर पड़ता है। आपको बता दें, पाचन क्रिया पोषक तत्वों को अवशोशित करते हैं। लेकिन जब पाचन क्रिया बिगड़ती है तो इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है। इसके बाद पीड़ित को पेट से संबंधी बीमारियां, स्किन प्रोब्लम, मूड बिगड़ना, थकावट के साथ मौसमी बीमारियां चपेट में लेने लगती हैं। इसीलिए गट हेल्थ के लिए आप मलाइक अरोड़ा के द्वारा बताए गए इस खास पानी को पी सकते हैं।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

जून 28, 2026

Prediabetes

जून 27, 2026

Viral Video

जून 27, 2026

Viral Video

जून 27, 2026

Viral Video

जून 27, 2026

Siya Goyal 

जून 27, 2026