---Advertisement---

Malaika Arora की तरह सूर्य नमस्कार को इस खास योगा से कर सकते हैं रिप्लेस, सर्दी में गर्मी के साथ मिलेंगे ये फायदे

Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा ने सूर्य नमस्कार से हटकर खास योगा एक्सरसाइज के बारे में लोगों को बताती हुई नजर आई। वहीं इसके फायदे भी गिनाती दिखी। आइए जानते हैं फिटनेस गोल देती हुई मलाइका ने क्या कहा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 19, 2025 5:38 अपराह्न

Malaika Arora
Follow Us
---Advertisement---

Malaika Arora: 50 साल की उम्र में भी मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस पर ध्यान देने में कभी पीछे नहीं रहती है और यह सच है कि वह हर किसी के लिए इंस्पिरेशन से कम नहीं है। आमतौर पर खुद को फिट रहने के लिए हम भी कभी सूर्य नमस्कार करते हैं तो कभी ऐसे योगा और एक्सरसाइज को करते हैं जिसके बारे में लोग हमें बताते हैं। अब मलाइका अरोड़ा ने सूर्य नमस्कार से हटकर एक ऐसा योगा बताया है जो आपको योद्धा वाला जोश दे सकता है। ऐसे में आप चाहे तो इसे ट्राई कर सकते हैं। इसके बारे में खुद एक्ट्रेस इंस्टाग्राम पर वीडियो के जरिए बताती हुई दिखी।

Malaika Arora ने बताया सूर्य नमस्कार को इस योगा से करें रिप्लेस

इस वीडियो में मलाइका अरोड़ा पहले सीधे खड़ी होकर अपने दोनों हाथों को जमीन की तरफ नीचे लाती है और फिर एक पैर पीछे कर और दूसरे पैर को सीधा रखकर ऊपर हाथ जोड़ती दिखाई देती है। इसके साथ वह और भी स्टेप्स दिखाती हुई नजर आती है जो आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। आप अगर शिद्दत से इस एक्सरसाइज को करते हैं तो इसका फायदा भी आपको देखने को मिलेगा। इसके बारे में खुद मलाइका अरोड़ा बताती हुई नजर आई।

इस योगा को करने से फायदे के बारे में मलाइका अरोड़ा ने किया खुलासा

वहीं मलाइका अरोड़ा की माने तो आप अगर इस योगा को सूर्य नमस्कार के बदले में अपनी रूटीन में शामिल करते हैं तो यह आपको ताकत, गतिशीलता, संतुलन और बहुत सारी गर्मी देने के लिए फायदेमंद हो सकता है। इसके साथ ही मलाइका अरोड़ा यह भी बताती है कि आप इसे बार-बार करें लेकिन जल्दबाजी में करने से बचें।

आखिर योगा को कितनी देर तक करें

इस बारे में मलाइका अरोड़ा बताती है कि आप इसे 12 से 24 राउंड हर दिन कर सकते हैं जिससे आपको इसका असर दिखेगा। आपके स्ट्रैंथ में बढ़ोतरी होगी और आप इसे मॉर्निंग प्रैक्टिस में जोड़ सकते हैं।

अगर आप भी मलाइका अरोड़ा की तरह फिटनेस को लेकर सजग है और सूर्य नमस्कार से हटकर कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो यह आपके लिए है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 4

जुलाई 14, 2026

Lock Upp 2

जुलाई 14, 2026

Govinda

जुलाई 14, 2026

Health Tips

जुलाई 14, 2026

Diabetes

जुलाई 14, 2026

Viral Video

जुलाई 13, 2026