---Advertisement---

Malaika Arora के इस बोल्ड लुक को ट्राई कर सकती हैं आप, वैलेंटाइन डे के लिए परफेक्ट है यह फैशन आईडिया

Malaika Arora Fashion Ideas: मलाइका अरोड़ा वह नाम है जो सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस की एक खासियत है कि वह एक यूनिक फैशन सेन्स की मल्लिका हैं। 49 साल की उम्र में भी वह फिटनेस के मामले में यंग हसीनाओं को मात देती हैं। इस बीच एक्ट्रेस एक बार फिर ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 12, 2023 10:00 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Malaika Arora Fashion Ideas: मलाइका अरोड़ा वह नाम है जो सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस की एक खासियत है कि वह एक यूनिक फैशन सेन्स की मल्लिका हैं। 49 साल की उम्र में भी वह फिटनेस के मामले में यंग हसीनाओं को मात देती हैं। इस बीच एक्ट्रेस एक बार फिर चर्चा में हैं और वजह है उनका ग्लैम अवतार। सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें खूब चर्चा में है। अगर आप भी इस तरह से खुद को इस वैलेंटाइन डे पर तैयार करना चाहती हैं तो यह परफेक्ट लुक है। फोटोज में एक्ट्रेस व्हाइट ड्रेस में नजर आ रही हैं। आइए देखते हैं कैसे आप भी इस तरह से खुद को कर सकती हैं तैयार।

क्या है मलाइका की इस ड्रेस में खास

मलाइका अरोड़ा की इन लेटेस्ट तस्वीरों की बात करें तो यह वाकई कमाल की है। एक्ट्रेस एक फैशनिस्टा हैं और आप भी इस तरह से खुद को तैयार कर कमाल की नजर आ सकती हैं। इस लुक की बात करें तो मलाइका व्हाइट कलर की टाइट ड्रेस में बोल्ड नजर आ रही हैं। यह ड्रेस ऊपर से टाइट है तो नीचे से रफ्ल्ड डिजाइन है वहीं साइड से यह कटी हुई है। मलाइका की यह ड्रेस स्लीवलेस है और यह पीछे से काफी बोल्ड है। फोटोज में मलाइका अपना कर्वी फिगर फ्लॉन्ट कर रही हैं। आप इस तरह की ड्रेस को मार्केट या ऑनलाइन खरीद सकते हैं।

Also Read: इस Valentine Day को बनाएं खास और अपने पार्टनर को दें ये शानदार तोहफे, जीत लेंगे दिल

मेकअप के दौरान इन बातों को रखें ध्यान

अगर आप यह ड्रेस वैलेंटाइन डे पर कैरी कर रही हैं तो मेकअप का खास ख्याल रखना जरुरी है। आप मलाइका की तरह आगे से बालों को स्टाइल कर पीछे चोटी कर सकती हैं। यह आपके लुक को अलग और खास तड़का देगा। वहीं आईज मेकअप का ध्यान रखना जरुरी है क्योंकि मलाइका ने ड्रेस के साथ कोई एक्सेसरीज कैरी नहीं की हुई है। आप ऐसे में डार्क आइलाइनर और मस्कारा के साथ लाइट पिंक आईशैडो लगा सकती हैं और आप मैचिंग लिपस्टिक से इस लुक को खास बना सकती हैं।

ये भी पढ़ें: सुबह पेट ठीक से साफ न होने की समस्या को झटपट दूर करेंगे ये योग आसन, Constipation से मिलेगा छुटकारा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Battle Of Galwan

फ़रवरी 8, 2026

Border 2 Box Office Collection Day 16

फ़रवरी 8, 2026

Aamir Khan

फ़रवरी 8, 2026

Ghooskhor Pandat

फ़रवरी 8, 2026

Propose Day

फ़रवरी 8, 2026

Manglik Marriage Rule

फ़रवरी 7, 2026