---Advertisement---

Mango Halwa Recipe: इस बार मीठे में बनाएं आम का खास हलवा , स्वाद चखकर हो जाएंगे फैन

Mango Halwa Recipe: इस गर्मियों में मौसम में आम केशेक की जगह घर पर ट्राई करें आम का मीठा हलवा। परिनार वाले होंगे काफी खुश।

Avatar of Akansha Tiwari

By: Akansha Tiwari

Published: जून 13, 2023 8:30 पूर्वाह्न

Mango halwa recipe
Follow Us
---Advertisement---

Mango Halwa Recipe: आमतौर पर आपने अपने घरों में या शादी में सूजी , गाजर और मूंग की दाल का हलवा तो खाया ही होगा। लेकिन आज आपको कुछ अलग प्रकार का हलवा खाने को मिलेगा जिसका नाम सुनकर आप भी हो सकते हैं हैरान। यह कोई मामूली हलवा नहीं बल्कि फलों के राजा आम का हलवा है। आजकल के मौसम में आम मिलना काफी आसान होता है। आम का आप ने शेक , चटनी तो टेस्ट की होगी। आज ट्राई करें आम का हलवा। इसकी रेसिपी काफी आसान है और इसे आप शाम के नाश्ते या रात को खाने के बाद मीठे में भी खा सकते हैं।

यह भी पढ़ें : मछली खाकर हो चुके हैं बोर तो आज ही ट्राई करें Seer Fry Fish, तारीफ करने को मजबूर हो जाएंगे मेहमान

मैंगो पुडिंग बनाने के लिए आवश्यक सामान

3 कटोरी सूजी
2 कटोरी देसी घी
2 कटोरी दूध
1/2 चम्मच इलायची पाउडर
ड्राई फ्रूट्स कटे हुए
केसर
आम कटा हुआ
चीनी आपके टेस्ट अनुसार
मैंगो एसेंस 2-3 ड्रॉप

मैंगो पोडिंग बनाने की विधि

सबसे पहले मैंगो पोडिंग बनाने के लिए एक मीठा सा आम लेना है उसे साफ पानी से धोकर अच्छे से छिलना है। गुठली को अलग करके बाकी आम को एक बर्तन में रख लें। अब एक पैन ले और उसे गर्म होने पर उसमें 2 चम्मच देसी घी डालें। जैसे ही घी पिघलने लगे, तो उसमें सूजी को मिलाना है और ब्राउन होने तक उसे भूनना है। जब सूजी भून जाएं तो उसमें 2 कटोरी दूध मिलाना है और उस पूरे मैटर को अच्छे से मिक्स करना है। अब इसे ढककर पकने देना है‌। 5 से 10 मिनट बाद इसमें एक कटोरी में थोड़ा दूध और केसर डालकर उसे अच्छे से मिलाना है। जब यह पकाना शुरू हो जाएं , तो उसमें चीनी डालनी है और साथ में कटे हुए ड्राई फ्रूट्स भी ऊपर से डालने हैं। उसके बाद जब हलवा बनने की खुशबू आने लगे तो गैस को बंद‌ कर दें। फिर इसे अपने परिवार को गर्म -गर्म सर्व‌ करें।

ये भी पढ़ें: गैंगस्टर Sanjeev Jiva की हत्या पर बड़ा खुलासा, 6 लाख की इस रिवाल्वर से मारी थी गोली

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gut Health Tips

मई 14, 2026

Breast Cancer

मई 14, 2026

Palak Tiwari

मई 13, 2026

Diabetes Control

मई 13, 2026

Sunny Leone

मई 13, 2026

Cancer

मई 12, 2026