---Advertisement---

Mother’s Day 2023: इस हेल्थी डाइट के जरिए अपनी मां को दे लंबी उम्र, पास नहीं भटकेगी बीमारियां

Mother’s Day 2023: हर साल मदर्स डे सभी मां के लिए बेहद खास होता है। इस बार मदर्स डे 14 मई के दिन है। जो सभी मांओं को समर्पित है। इस खास मौके पर बच्चे अपनी मां को उपहार देते हैं साथ ही उनकी जरूरत का भी ख्याल रखते हैं। मां के खानपान को लेकर ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: मई 12, 2023 3:07 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Mother’s Day 2023: हर साल मदर्स डे सभी मां के लिए बेहद खास होता है। इस बार मदर्स डे 14 मई के दिन है। जो सभी मांओं को समर्पित है। इस खास मौके पर बच्चे अपनी मां को उपहार देते हैं साथ ही उनकी जरूरत का भी ख्याल रखते हैं। मां के खानपान को लेकर भी बच्चे काफी ख्याल रखते हैं। आइए जानते हैं कि 30 की उम्र के बाद महिलाओं को अपनी डाइट में किन चीजों को शामिल करना चाहिए, जिस वजह से वह स्वस्थ जीवन जी सकती है। इस तरह बच्चे भी अपनी मां का ख्याल रख सकते हैं।

न्यूट्रीशनिस्ट का कहना है कि जब एक बच्चे का जन्म होता है तो इसके बाद महिलाओं की जिंदगी काफी बदल जाती है। साथ ही महिलाओं के शरीर में कई तरह के पोषक तत्वों की कमी होने लगती है। और इसी वजह से महिलाएं काफी थकान महसूस करती हैं। यदि वह अपनी डाइट को सही रखती है तो उनके बीमार पड़ने की संभावना भी कम हो जाती है। इस तरह की उम्र के बाद महिलाओं को हेल्दी और फिट रहने के लिए न्यूट्रिशन की जरूरत होती है। इसलिए महिलाओं को अपनी डेली लाइफ में साबुत अनाज, हरी सब्जियां, मौसमी फल, ड्राई फ्रूट्स, प्रोटीन, आयरन से भरपूर चीजों का सेवन जरूर करना चाहिए।

महिलाओं को जरूर करना चाहिए नाश्ता

कुछ महिलाएं ऐसी होती है जो सभी का ध्यान रखते-रखते सुबह का नाश्ता करना भूल जाती है। इस वजह से ही महिलाओं की हेल्थ पर ज्यादा प्रभाव पड़ता है। अगर महिला 30 की उम्र के बाद अपना ब्रेकफास्ट करना भूल जाती है तो बीमारी बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए महिलाओं को दिन की शुरुआत एक हेल्दी ब्रेकफास्ट से करनी चाहिए। हेल्दी ब्रेकफास्ट करने से महिलाओं में पूरे दिन एनर्जी बनी होती है।

Also Read: Summer Nail Care: गर्मियों में करें इन खास तरीकों से नाखूनों की देखभाल, बनें रहेंगे मजबूत और खूबसूरत

महिलाओं को लेनी चाहिए हेल्दी और बैलेंस डाइट

30 की उम्र के बाद महिलाओं को प्रोटीन हेल्दी फैट्स, कार्बोहाइड्रेट्स, मिनरल्स, विटामिन से भरपूर चीजों का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को विटामिन डी, कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन से भरपूर चीजों का सेवन करना चाहिए। ताकि शिशु का भी पूर्ण रूप से विकास हो सके।

एक्सरसाइज के साथ-साथ इन चीजों का करें सेवन

बढ़ती उम्र के साथ ही महिलाओं को अपने खानपान का बेहद ख्याल रखना पड़ता है। डाइट के साथ ही महिलाएं अगर एक्सरसाइज करती है तो वह काफी फिट बनी रहती है। एक्सरसाइज के साथ-साथ उनको फाइबर लीन, प्रोटीन, साबुत अनाज, हरी सब्जियां, फल आदि का सेवन करना चाहिए। इससे बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता है।

Also Read: Tongue Color Symptoms: जीभ के रंग भी खोलता है गंभीर बीमारी का राज, कैसे पहचाने खास लक्षण

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Periods

मार्च 30, 2026

Thyroid

मार्च 30, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026