---Advertisement---

Onion Oil Benefits: लंबे और खूबसूरत बालों के लिए संजीवनी है ये तेल, फायदे जानकर आज से ही करेंगे ट्राई

Onion Oil Benefits: आजकल प्रदूषण और खानपान की वजह से बालों की समस्या आम है। कम उम्र में भी बाल झड़ने लगते हैं और सफेद बालों से लोग परेशान है। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग तरह-तरह के मार्केट प्रोडक्ट्स का यूज करते हैं लेकिन ये बालों के लिए और खतरनाक साबित हो सकते हैं। ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 24, 2023 9:30 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Onion Oil Benefits: आजकल प्रदूषण और खानपान की वजह से बालों की समस्या आम है। कम उम्र में भी बाल झड़ने लगते हैं और सफेद बालों से लोग परेशान है। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग तरह-तरह के मार्केट प्रोडक्ट्स का यूज करते हैं लेकिन ये बालों के लिए और खतरनाक साबित हो सकते हैं। जरुरी है कि बालों की देखभाल के लिए हम घरेलू नुस्खे आजमाएं ताकि ये आपको नुकसान ना पहुंचा सके। प्याज में सल्फर, विटामिन सी और फोलेट मौजूद होते हैं जो आपके बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है। ऐसे में आप प्याज के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह तेल आपके बालों के लिए काफी बेहतर ऑप्शन है और यह मजबूती के साथ-साथ कई समस्याओं के लिए कारगर है। आइए जानते हैं प्याज के तेल के क्या हैं फायदे।

बालों के लिए प्याज के तेल के फायदे:-

सफेद बालों से पाएं निजात

आजकल सफेद बालों से लोग परेशान हैं और इसके लिए वे काफी उपाय भी करते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि इस परेशानी से आप निजात पा सकते हैं। जी हां, प्याज के तेल से आप सफेद बालों से छुटकारा पा सकते हैं जरुरी है कि आप इस रूटीन को फॉलो करें।

Also Read: Winter Health Tips: क्या सर्दियों में आपके भी पैरों की सूज जाती हैं उंगलियां तो इन घरेलु उपायों से जलन को करें कम

बालों के ग्रोथ के लिए है बेहतर ऑप्शन

प्याज के रस में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो आपके बालों को पोषक तत्व देने में कारगर है। प्याज के तेल को बालों में लगाने से इसकी ग्रोथ होती है और आपके बाल जल्दी बढ़ेंगे।

गंजेपन की समस्या में भी कारगर है नारियल का तेल

प्याज का तेल किसी जादू से कम नहीं है। इसमें मौजूद पोषक तत्व आपके बालों को दोबारा ग्रोथ देने में कारगर है। यह तेल गंजेपन की समस्या झेल रहे लोगों के लिए भी कारगर है।

बालों में चमक लाने के लिए प्याज के तेल का करें इस्तेमाल

प्याज के तेल को आप बालों को चमक देने के लिए यूज कर सकते हैं। इसमें मौजूद तत्व आपके बालों में चमक बनाए रखने के लिए कारगर है।

डैंड्रफ की समस्या से छुट्टी

प्याज के तेल का इस्तेमाल करने से आप डैंड्रफ की समस्या से निदान पा सकते हैं। यह आपके बालों को डैंड्रफ फ्री बनाने में असरदार है।

घर पर ऐसे बनाएं प्याज का तेल

आप प्याज को मिक्सी में ग्रैंड कर लें और अब गैस को ऑन कर एक पैन चढ़ा दें। इसमें नारियल तेल डालें और दो मिनट बाद प्याज का मिक्सर भी डाल दें। अब इसे 5 मिनट तक बढ़िया से उबालें और गैस बंद कर दें। आप इसे छान लें और ठंडा होने दें। तैयार है प्याज का तेल और आप इसे रख भी सकते हैं।

Also Read: ULLU की इन Web Series में बोल्डनेस की हदें पार कर चुकी हैं Rajsi Verma, इंटीमेट सीन्स से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Heart Health

सितम्बर 26, 2026

Diabetes

सितम्बर 26, 2026

Analogue Paneer

सितम्बर 25, 2026

Vitamin B12

सितम्बर 25, 2026

Health Tips

सितम्बर 25, 2026

Hair Care

सितम्बर 24, 2026